साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 जनवरी 2022 : जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

आज से नए सप्ताह की शुरुआत हो रही है। ऐसे में तमाम लोगों में मन में सवाल उठना लाजमी है कि यह सप्ताह उनके लिए कैसा रहने वाला है। देखें ये सप्ताह किसके लिए लिए शुभ रहेगा, सामान्य रहेगा या फिर खराब।

साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 जनवरी 2022 : जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 जनवरी 2022 : जानिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

इस सप्ताह सूर्य व बुध मकर राशि में, शुक्र धनु में, गुरु व शनि भी मकर राशि में, मंगल मेष में व राहु वृष में व केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

मेष : सप्ताह में पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं, माता का सहयोग मिलेगा। माता से धन प्राप्ती के योग हो सकते हैं, किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन होगा, नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। उन्नतिदायक, उत्तरोत्तर वृद्धिदायक रहेगा। कार्यो को गति मिलेगी और लंबे समय से अटके हुए कार्यो को किसी की सहायता से पूरा करने में सफल होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की प्रति सचेत रहें। किसी भी कार्य को कल पर न टालें। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभदायक है। धन की आवक भरपूर होगी और आय के नए साधन भी प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतुलित खानपान से स्वस्थ रहने में सहायता मिलेगी l विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ नहीं होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा तथा प्यार और रोमांस में  कोई समस्या नहीं होगी।

वृषभ : ये सप्ताह ठीक है। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में व्यवधान आ सकते हैं, खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। किसी भी कार्य को लेकर उचित निर्णय लेने में परिवार के वरिष्ठजन या अनुभवी लोगों की सहायता जरूर लें। बिना सोचे-समझे संपत्ति संबंधी कार्य करना अनुचित रहेगा। इसी प्रकार किसी को धन उधार देना भी आपकी ही समस्या बढ़ा सकता है। पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा। स्वजन से चल रहा मनमुटाव दूर होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगा। कोई विशेष लाभ इस सप्ताह नहीं होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अधिक तनाव लेने से बचें l विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ नहीं होगा। जातक की संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा तथा प्यार और रोमांस में  कोई समस्या नहीं होगी।

मिथुन : कार्यो को गति देने के लिए स्वयं को प्रयास करने होंगे। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे, किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। संचित धन में कमी आएगी, लेखनादि, बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन हो सकता है। कला व संगीत में रुचि बढ़ेगी, वस्त्रों पर खर्चा बढ़ेगा। किसी भी अनुभवी व्यक्ति के अनुभवों का लाभ लेने में पीछे न रहें। नए कार्य प्रारंभ करने के लिए सप्ताह शुभ है। व्यर्थ की भागदौड़ कम होगी और आराम मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। उनके सहयोग से मानसिक सुख-शांति प्राप्त होगी। संतान की ओर से कोई उत्साहव‌र्द्धक समाचार मिलेगा। स्वयं का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सर्दी-जुकाम आदि से बचकर रहें। दांपत्य जीवन उत्तम रहेगा। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। जातक को विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ होगा तथा संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जातक का स्वास्थ्य सही रहेगा तथा प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी।

कर्क : आर्थिक, सामाजिक, व्यापारिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा।  किसी रुके हुए धन की प्राप्ती हो सकती है, नाकरी में अफसरों का सहयोग बना रहेगा। कार्यो को पूरा करने के लिए अधिक दौड़धूप नहीं करनी होगी। लंबे समय से अटका हुआ कोई काम शीघ्र पूरा होने के योग हैं। किसी भी कार्य को टालें नहीं, यदि अवसर आए तो उसे अवश्य पूरा कर लें। नए कार्य व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए समय उत्तम है। कारोबारियों को कार्य विस्तार के लिए ऋ ण लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी कार्य से यात्राएं करनी होंगी। पारिवारिक समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जातक के मित्रगण धोखा देने का प्रयास करेंगे। विनियोग तथा प्रतिभूतियों  से लाभ होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा प्यार में रोमांस में धोखा होगा।

सिंह :  राशि स्वामी सूर्यदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे, संपत्ति का विस्तार हो सकता है। माता का सहयोग मिलेगा, खर्चों में वृद्धि होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्चें बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुख परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक, सामाजिक जीवन में कोई सम्मान प्राप्त होगा। जीवन की बाधाएं इस सप्ताह दूर होने के योग हैं। कार्यो को गति मिलेगी। कहा जा सकता है किइस सप्ताह आप वो सब प्राप्त कर लेंगे जिसे पाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत हैं। अपने संस्कारों और संस्कृति से जुड़े रहना उचित होगा। अवसरों का लाभ उठाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। छोटी-छोटी समस्याओं को अनदेखा न करें। पार्टनर से साझेदारी से लाभ होगा या नया साझेदार हो सकता है । जातक का स्वास्थ्य नरम रहेगा तथा प्यार और रोमांस मैं  कोई समस्या नहीं होगी।

कन्या : पारिवारिक समागम और मेलजोल बढ़ेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, अनियोजित खर्चें बढ़ेंगे। वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको पारिवारिक और सामाजिक जीवन में महत्व मिलेगा। व्यावसायिक कार्यो से यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। सही समय पर सही निर्णय लेना लाभदायक होगा। इस सप्ताह किसी विशेष प्रिय मित्र से भेंट हो सकती है। अपनी सीमा में रहकर कार्य करना उचित रहेगा। किसी भी अनुचित कार्य को हां न कहें। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह लाभदायक है। धैर्य और संयम से काम लें। स्वास्थ्य में लगातार सुधार की संभावना बन रही है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। विनियोग तथा प्रतिभूतियों से लाभ होगा। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी।

तुला : अवसरवादी लोगों से सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति को अपने निजी जीवन में दखल न देने दें। माता से विचारों में मतभेद हो सकते हैं लेकिन धन प्राप्ती भी है। संचित धन में वृद्धि होगी, नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संचित धन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे, वाहन सुख में वृद्धि होगी। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मित्रों से दूरी बनेगी, लेकिन वही मित्र भविष्य में आपके काम आएंगे। वर्तमान परिस्थितियों से तालमेल बनाने के चक्कर में कुछ रिश्ते आपसे दूर हो जाएंगे। दांपत्य जीवन में कटुता पैदा होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन इसे मजबूत करने के लिए आपको एक से अधिक कार्य करने होंगे। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है सतर्क रहें, सावधान रहें। व्यापार ठीक चलेगा आई  होगी। जातक के घर में शांति नहीं रहेगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन प्यार तथा रोमांस में थोड़ी समस्या रहेगी।

वृश्चिक : कार्यो को कल पर टालने की प्रवृत्ति आपको आगे नहीं बढ़ने दे रही है। जीवन साथी से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है, परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि की संभावना है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। ऊर्जावान और उत्साहजनक बने रहने के लिए आपको ध्यान और योग को अपनाना चाहिए। आप किसी भी कार्यक्षेत्र से जुड़े हों आपको फोकस अपने काम पर ही रखना होगा। कोई भी व्यक्ति आपको अपने मार्ग से विचलित करने का प्रयास करे तो उससे दूर ही रहें। संबंधों का लाभ उठाने का प्रयास करें। निजी जीवन में किसी को दखल न देने दें। स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है इसलिए खानपान का उचित ध्यान रखें। जातक का पराक्रम बढ़ेगा तथा शत्रु का विनाश होगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा नरम रहेगा लेकिन प्यार और रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी

धनु : सदाचार और मधुर व्यवहार के दम पर दुनिया को जीत लेने वाला हौसला मिलेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य विकार हो सकता है, चिकित्सा कार्यों में खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।  भाइयों के सहयोग से परंतु परिश्रम की अधिकता रहेगी। सामाजिक जीवन में कोई प्रतिष्ठापूर्ण अवसर आएगा। किसी की सहायता करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से सप्ताह उत्तम है। संपत्ति संबंधी कार्य करने का मार्ग प्रशस्त होगा। पैतृक संपत्ति को लेकर स्वजन से चल रहा विवाद दूर होगा। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से सप्ताह शुभ है। कार्यो में उन्नति मिलेगी, विस्तार होगा। अवसर मिले तो किसी गुरुजन के पास जरूर बैठें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जातक के संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा जबकि प्यार और रोमांस में थोड़ी समस्या हो सकती है।

मकर : इस सप्ताह किसी धार्मिक सत्संगी कार्यक्रम में जाना हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे, मीठे खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा। संपत्ति से आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है, नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। आपके कार्य गति पकड़ेंगे। अब तक जो कार्य आप करने से पीछे हट जाते थे या घबराकर छोड़ देते थे उन्हें पूरा करने की दिशा में बढ़ेंगे। अपने क्रोधी स्वभाव को नियंत्रित करने की आवश्यकता है, वरना लोग आपसे दूर होते जाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कर उसका समाधान निकालेंगे। माता-पिता के सहयोग से नए कारोबार की नींव रखंेंगे। पैसों की आवक भरपूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। सप्ताहांत में मानसिक शांति मिलेगी। जातक का दांपत्य जीवन में भी समस्या बनी रहेगी। संतान पक्ष को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल नहीं होगी। जातक का स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा तथा प्यार और रोमांस में भी समस्या रहेगी।

कुंभ : कार्यो की गति थोड़ी धीमी होगी। अपने निजी संबंधों का लाभ उठाने का प्रयास करें। संयमित जीवनशैली से स्वस्थ रहने में सहायता मिलेगी। नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है, आय में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है, अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा, वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है, रहन-सहन कष्टकायी हो सकता है। किसी विशेष कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा। स्वजन के साथ व्यवहार उचित रखें। आर्थिक लाभ के अनेक अवसर आएंगे। संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। नई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। मित्रों से भेंट होगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह मेहनत करने वाला रहेगा। जातक के शत्रु का विनाश होगा । संतान को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। जातक का स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा प्यार व रोमांस में कोई समस्या नहीं होगी।

मीन : कार्य-व्यवसाय को गति मिलेगी। लंबे समय से जो काम आप छोड़ चुके हैं उन्हें दोबारा गति देने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। खान-पान के प्रति सचेत रहें, स्वास्थ्य में गड़बड़ी हो सकती है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र में वृद्धि संभव है। समय उत्तम है इसका लाभ उठाने का प्रयास करें। निजी संबंधों का प्रभाव अपने कार्य पर न आने दें। फोकस काम पर रखना अत्यंत आवश्यक होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है, इसलिए संतुलित और शुद्ध आहार रखें। बिगड़े हुए संबंध एक बार फिर सही मार्ग पर आने का मार्ग खुलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रेम प्रगाढ़ होगा। पराक्रम बढ़ेगा शत्रु का विनाश होगा। जातक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा प्यार और रोमांस में समस्या रहेगी।