पत्नी की हत्या कर पति फरार : गला दबाकर मारने का अंदेशा, बेटा बोला मम्मी के साथ की जाती थी मारपीट

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उज्जवल गार्डन निवासी सराफत प्राइवेट नौकरी करता है। सराफत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसने दस साल पहले गुलिस्ता (46 साल) से दूसरी शादी कर ली। सराफत पर पहली पत्नी से चार और दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। सराफत अपनी पत्नी के साथ अकेला रहता है। जबकि बच्चे दूसरे मकान में किराए पर रहते हैं। सराफत ने अपनी पत्नी गुलिस्ता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

पत्नी की हत्या कर पति फरार : गला दबाकर मारने का अंदेशा, बेटा बोला मम्मी के साथ की जाती थी मारपीट
पत्नी की हत्या कर पति फरार

मेरठ में 45 साल की महिला की हत्या कर दी गई। रविवार दोपहर को महिला का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। बेटा जब अपने घर पहुंचा तो देखा की मां का शव बेड पर पड़ा है। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद से महिला का पति फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के उज्जवल गार्डन निवासी सराफत प्राइवेट नौकरी करता है। सराफत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। जिसने दस साल पहले गुलिस्ता (46 साल) से दूसरी शादी कर ली। सराफत पर पहली पत्नी से चार और दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं। सराफत अपनी पत्नी के साथ अकेला रहता है। जबकि बच्चे दूसरे मकान में किराए पर रहते हैं। सराफत ने अपनी पत्नी गुलिस्ता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

बेटा पहुंचा तो सौतेली मां का शव मिला : रविवार दोपहर को सराफत का बेटा सालिब तो पहली पत्नी से है। अपने घर पहुंचा। जहां देखा की अंदर के कमरे में सौतेली मां गुलिस्ता का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद 20 बाल के बेटे ने शोर मचाया की अम्मी की हत्या कर दी। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर उत्तम सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बेटे ने बताया की पिता सौतेली मां के साथ बुरी तरह से मारपीट करता था।

आरोपी पति फरार : इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट उत्मम सिंह राठौर का कहना है की महिला का शव घर में बेड पर पड़ा मिला है। 20 साल के बेटे सालिब ने पुलिस को सूचना दी है। घटना के बाद से महिला का पति मोबाइल ऑफ कर फरार है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण पता चल सकेगा। आरोपी पति की भी तलाश की जा रही है।