“आस्था कृष्णधाम में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव संपन्न, भंडारे व बार एसोशिएशन पदाधिकारियों का हुआ सम्मान”
लखनऊ, आशियाना–आस्था कृष्णधाम में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य समापन हुआ। अयोध्या से पधारे कथा व्यास डॉ. सन्त शरण त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। अंतिम दिन विशाल भंडारे में देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन अवसर पर प्रदेश राजस्व परिषद बार एसोशिएशन अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने सेंट्रल व अवध बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
आशियाना आस्था कृष्णधाम में हुआ भागवत कथा का समापन

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आशियाना के खजाना चौराहे के निकट स्थित आस्थाधाम में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। आस्था परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा महोत्सव में आसपास के सैकड़ों के संख्या में श्रद्धालुओं और महिलाओं ने कथा का रसपान किया। समापन के अवसर पर विशाल भंडारा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में देर रात तक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आस्था कृष्ण धाम में सात दिनों तक चली भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ महोत्सव के दौरान अयोध्या से पधारे कथा व्यास डॉ सन्त शरण त्रिपाठी ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथा के अंतिम दिन भगवान कृष्ण का गोपियों से प्रेम और चीरहरण की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही। ढोल मंजीरे के साथ भजनों के बीच कथा की प्रस्तुति की श्रृद्धालुओं ने जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर कथा के आयोजक संतोष त्रिपाठी ढोल नगाड़े के सर पर ठाकुर जी को लेकर कथा स्थल पर पहुंचे। भव्य आरती के साथ कथा का समापन हुआ।

अंतिम दिन भंडारे के साथ बार एसोशिएशन पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
कथा महोत्सव समापन के अंतिम दिन आयोजक प्रदेश राजस्व परिषद बार एसोशिएशन के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने भंडारे के दौरान व्यास पीठ से सेंट्रल बार एसोशिएशन एवं अवध बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत और सम्मान कराया। इस मौके पर बोध लाल शुक्ला, डॉ संजीव अवस्थी, अशोक अवस्थी, अनिल शुक्ला, साधना त्रिपाठी, आस्था त्रिपाठी, विनोद शुक्ला, रश्मि शुक्ला, प्रदीप बाजपेई, आरबी दीक्षित की मौजूदगी में सेंट्रल और अवध बार एसोशिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।


