इंग्लिश क्लासेस 'एक्स्ट्रावगैजा' में बच्चों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन

विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने किया पुरस्कृत आशियाना के चेतना डेंटल सभागार में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

इंग्लिश क्लासेस 'एक्स्ट्रावगैजा' में बच्चों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन
चेतना डेंटल सभागार में कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ। आशियाना सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल हॉस्पिटल के सभागार में रविवार को सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था फैंटसीज अपना वार्षिक कार्यक्रम फैंटसीज एएसइसी अरुणा सक्सेना इंग्लिश क्लासेस एक्स्ट्रावगैजा 2025 का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम बीते 22 साल से चल रहा है।

इस कार्यक्रम में 4 साल से 15 साल तक के बच्चे प्रतिभागी हो सकते हैं। प्रतिभागी को डेढ़ मिनटसे 3 मिनट तक में अपनी कविता प्रस्तुत करनी थी।कार्यकम के मुख्य अतिथि रिटायर आईएएस प्रकाश सिंह और दंत विशेषज्ञ डॉ संजीव अवस्थी थे। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने समाज में विशिष्ट पहचान बनाने वाले लोगो को सम्मानित भी किया। आयोजन चेतना डेंटल हॉस्पिटल में 24 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे से हुआ

चेतना डेंटल हॉस्पिटल के सभागार में दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जो लखनऊ के स्कूलों से है। डॉ अवस्थी ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन बखूबी शार्वी सक्सेना एवं सबुरी सक्सेना ने किया।

कार्यक्रम का जजमेंट संजय मेधावी, राज स्मृति, डॉ चेतना अवस्थी ने किया। कार्यक्रम की आरंभ गणेश वंदना शिवी खरे द्वारा प्रस्तुत किया गया।

प्रतिभाग्यों में सभी बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर कैटेगरी में शिव खरे फर्स्ट, अलीशा मित्तल सेकंड एवं रियान ठुकराल सोनाक्षी को कंसोलेशन प्राइज मिला। जूनियर कैटेगरी में फर्स्ट है जेहरा बटूल रावया वैद, अनीशा पांडे पाखी ग्रोवर अनईबयॉ कामरान जीते।