कानपुर में 8 साल की बच्ची से रेप : घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, बहाने से घर ले जाकर किया दुष्कर्म; लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

गांव वालों से जानकारी मिलने पर वो शिवाकांत के घर गए। अंदर जाकर देखा तो बच्ची आपत्तिजनक हालत में पड़ी थी। उन्हें घर के अंदर देखकर शिवाकांत भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब बच्ची से पूछा गया कि उसके साथ क्या हुआ तो उसने आपबीती बताई।

कानपुर में 8 साल की बच्ची से रेप : घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, बहाने से घर ले जाकर किया दुष्कर्म; लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा
कानपुर में 8 साल की बच्ची से रेप, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा

कानपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 साल की मासूम के साथ एक 40 साल के शख्स ने रेप किया। बुधवार रात आरोपी टॉफी का लालच देकर मासूम को अपने घर ले गया। जहां उसने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची को ढूंढते-ढूंढते आरोपी के घर पहुंचे पिता ने देखा तो बच्ची आपत्तिजनक हालत में पड़ी थी। पिता ने फौरन इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि, बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे उसकी 8 साल की बेटी घर के बाहर खेल रही थी, तभी रामलीला ग्राउंड के पास रहने वाला शिवाकांत विश्वकर्मा बच्ची के पास आया। शिवाकांत ने बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया। बच्ची उसके साथ चली गई। शिवाकांत बच्ची को टॉफी की दुकान पर न ले जाकर अपने घर ले गया।

गांव वालों ने दी जानकारी  : पिता ने बताया कि, हम लोग घर के अंदर थे। जब बाहर निकलकर देखा तो बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। हम लोग उसने ढूंढने लगे। गांव वालों ने हम लोगों को परेशान देखा, पूछने पर पता चला कि बच्ची को शिवाकांत अपने साथ ले गया है।

बच्ची के पिता को देख भागने लगा आरोपी : पिता ने बताया कि, गांव वालों से जानकारी मिलने पर वो शिवाकांत के घर गए। अंदर जाकर देखा तो बच्ची आपत्तिजनक हालत में पड़ी थी। उन्हें घर के अंदर देखकर शिवाकांत भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब बच्ची से पूछा गया कि उसके साथ क्या हुआ तो उसने आपबीती बताई।

पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया मुकदमा : पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल पहुंचे सजेती थानाध्यक्ष नीरज बाबू ने बताया, बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।