लखनऊ में आत्महत्या के प्रयास में युवती ने नदी की बजाय कीचड़ में लगा दी छलांग, जान बच गयी लेकिन टूट गई टांग

जानकीपुरम की रहने वाली मालविका सिंह का पति से विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोनों के बीच लड़ाई, झगड़ा हुआ था। इसके बाद मालविका जान देने निकल पड़ी। वह स्कूटी से घैला पुल पहुँची। स्कूटी रोड पर खड़ी कर मालविका ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि वह गोमती नदी में न गिरकर किनारे कीचड़ में जा गिरी। काफी ऊँचाई से गिरने की वजह से उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

लखनऊ में आत्महत्या के प्रयास में युवती ने नदी की बजाय कीचड़ में लगा दी छलांग, जान बच गयी लेकिन टूट गई टांग
आत्महत्या के प्रयास में युवती ने नदी की बजाय कीचड़ में लगा दी छलांग, जान बच गयी लेकिन टूट गई टांग

लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में आत्महत्या करने पहुँची युवती ने गुरुवार को नदी की बजाय कीचड़ में छलांग लगा दी। युवती की जान तो बच गयी, लेकिन दोनों पैर टूट गए। राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने गंभीर हालत में युवती को अस्पताल पहुँचाया।

मड़ियांव थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक जानकीपुरम की रहने वाली मालविका सिंह का पति से विवाद चल रहा है। गुरुवार को दोनों के बीच लड़ाई, झगड़ा हुआ था। इसके बाद मालविका जान देने निकल पड़ी। वह स्कूटी से घैला पुल पहुँची। स्कूटी रोड पर खड़ी कर मालविका ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। हालांकि वह गोमती नदी में न गिरकर किनारे कीचड़ में जा गिरी। काफी ऊँचाई से गिरने की वजह से उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती के पति सौरभ सिंह को घटना की जानकारी दी और उसे अस्पताल पहुचाया।