उत्तर प्रदेश में अभी 5 दिनों तक रहेगी शीतलहर : फरवरी के पहले हफ्ते से मिलेगी राहत, 31 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

यूपी समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के राज्यों में 2 फरवरी तक बारिश के आसार नहीं है। ठंड का एक और दौर फिर से शुरू होने जा रहा है। अगले 4 से 5 दिनों तक भीषण ठंड जारी रहेगी। यलो अलर्ट जारी किया गया हैl कई जगहों पर कोल्ड-डे रहने की संभावना है। अब यूपी के लोगों को फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में अभी 5 दिनों तक रहेगी शीतलहर : फरवरी के पहले हफ्ते से मिलेगी राहत, 31 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में अभी 5 दिनों तक रहेगी शीतलहर
उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। कड़ाके की ठंड और कोहरे से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि यूपी में 5 दिनों तक शीतलहर का कहर रहेगा। कई जगहों पर कोल्ड-डे रहने की संभावना है। अब यूपी के लोगों को फरवरी के पहले सप्ताह से ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बारिश के बाद वेस्ट यूपी में कोहरे की चादर ने आसमान को ढक लिया है। बुधवार रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। गुरुवार सुबह सड़कों पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। 10 से 15 कदम तक भी विजिबिलिटी शून्य रही। सर्द हवाओं की वजह से लोग ठिठुरते रहे। दोपहर बाद धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 30 से 31 जनवरी तक वेस्ट यूपी में शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस है।

यलो अलर्ट जारी : कानपुर के मौसम विज्ञानी ने बताया कि यूपी समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के राज्यों में 2 फरवरी तक बारिश के आसार नहीं है। ठंड का एक और दौर फिर से शुरू होने जा रहा है। अगले 4 से 5 दिनों तक भीषण ठंड जारी रहेगी। यलो अलर्ट जारी किया गया हैl

31 जनवरी तक भीषण सर्दी का पड़ने का अनुमान है। इससे ठंड अपने चरम पर होगी। कानपुर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहर का भीषण प्रकोप जारी रहेगा। मौसम पूरी तरह साफ रहेगा, इससे ठंड में तेजी से इजाफा होगा और तापमान करीब 5 डिग्री तक गिरेगा। वहीं कई जिलों में तापमान 2 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विज्ञानी ने बताया कि यूपी समेत दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के राज्यों में 2 फरवरी तक बारिश के आसार नहीं है। ठंड का एक और दौर फिर से शुरू होने जा रहा है। अगले 4 से 5 दिनों तक भीषण ठंड जारी रहेगी। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो गया है। चार से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पहाड़ों की बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में असर दिखा रही हैं। इसके चलते शीतलहर के साथ ही रात में गलन भी बढ़ने लगी है और सुबह नदियों के आसपास कोहरा पड़ रहा है। सीएसए विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो रहा है।

डा. पांडेय ने बताया कि मौसम विभाग ने फरवरी की शुरुआत होने तक रोजाना सुबह कोहरा पड़ने और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। इससे रात में गलन और ठिठुरन बढ़ सकती है। दिन में सूरज की रोशनी तेज होने से लोगों को गुनगुनी धूप का अहसास होगा। वहीं कानपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री घटकर 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वेस्ट यूपी में 3 डिग्री सेल्सियस घटा पारा : वेस्ट यूपी में बुधवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दोपहर बाद निकली धूप ने लोगों को राहत दी। शाम साढ़े चार बजे फिर से आसमान में कुहासा छा गया था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। 6 जनवरी की बारिश और 23 जनवरी की बारिश ने पिछले 45 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में 118 mm बारिश हो चुकी है।

30 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव : मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि 31 जनवरी तक हाड़ कंपाने वाली सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं, न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा। 28 जनवरी को अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 29 को अधिकतम 19 और न्यूनतम 4 और 30 जनवरी को अधिकतम 20 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक यूपी का औसत तापमान रहने वाला है।

यूपी के 31 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट : यूपी में कोहरा अभी और बढ़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि जनवरी के आखिरी दिनों में यूपी के 31 जिलों में घना कोहरा रहेगा। पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कोहरा भयंकर पड़ सकता है। पश्चिमी यूपी में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर से लेकर दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों एटा, इटावा, मैनपुरी, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, फर्रुखाबाद, नोएडा, बुलंदशहर सहित आसपास के इलाकों में 31 जनवरी तक घना कोहरा छा सकता है। साथ ही, पूर्वी उत्तर प्रदेश के पूरे क्षेत्र में जिनमें कानपुर, लखनऊ, महोबा, चित्रकूट, झांसी, जालौन, उरई, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज, भदोही, वाराणसी, प्रतापगढ़, मऊ, जौनपुर, गोरखपुर और अयोध्या सहित उत्तरी तराई वाले इलाकों में भी कोहरा देखने को मिल सकता है।

यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ रहा : लखनऊ में पिछले कुछ दिनों से जारी ठंड के बीच गुरुवार को आसमान में छाए बादलों का असर कम हुआ। कुछ समय के लिए धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। पिछले 24 घंटे में यूपी का सबसे ठंडा जिला फतेहगढ़ रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मेरठ का न्यूनतम तापमान 5.5, अलीगढ़ में 5.4 है। इटावा में 5.4 और आगरा में 6.4 डिग्री तापमान न्यूनतम रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।