लखनऊ : इंदिरा नगर में देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, सास-ससुर ने दी मुंह बंद रखने की धमकी, केस दर्ज

पीड़िता का आरोप है कि सास- ससुर ने उसकी मदद तक नहीं की और घटना के बाद उल्टा मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।

लखनऊ : इंदिरा नगर में  देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, सास-ससुर ने दी मुंह बंद रखने की धमकी, केस दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ इंदिरानगर इलाके में रहने वाली एक विधवा ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि सास- ससुर ने उसकी मदद तक नहीं की और घटना के बाद उल्टा मुंह बंद रखने की धमकी भी दी।

इंदिरानगर इलाके में एक महिला रहती है। उनके अनुसार उनके पति की मौत हो चुकी है। महिला के अनुसार 13 अप्रैल को वह ससुराल वालों को फोन कर अपनी गाड़ी लेने अहिमामऊ गई थी। वहां पर महिला के देवर ने गाड़ी की चाभी देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं देवर ने पीड़िता संग दुष्कर्म किया। उसने मदद के लिए शोर मचाया तो सास-ससुर ने उसकी मदद तक नहीं की।