लूटपाट के विरोध में सिर फोड़कर बुलंदशहर की महिला बीडीसी की हत्या : बेटा है दरोगा

जानकारी के अनुसार मृतका के वारदात के वक्त मोदीनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में भात देने गए थे। जब वह देर रात घर लौटे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली।

लूटपाट के विरोध में सिर फोड़कर बुलंदशहर की महिला बीडीसी की हत्या :  बेटा है दरोगा
लूट के बाद सिर फोड़कर बुलंदशहर की महिला बीडीसी की हत्या

बुलंदशहर में लूटपाट के बाद महिला बीडीसी की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 60 वर्षीय सतवीरी देवी पत्नी गज्जू के रूप में हुई है। महिला अपने कमरे में रात 12 बजे मृत अवस्था में पड़ी मिली थी।

जानकारी के अनुसार मृतका के वारदात के वक्त मोदीनगर स्थित अपनी रिश्तेदारी में भात देने गए थे। जब वह देर रात घर लौटे तो उन्हें वारदात की जानकारी मिली।

पुलिस का कहना है कि बीडीसी की हत्या करके बदमाश सोने की चेन और कुंडल लूट ले गए। एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट्स के निशान ले लिए हैं। बताया जा रहा है कि, महिला के सिर में 10-12 जगह चोट के निशान मिले हैं। मृतक का पुत्र यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर है और एटा जनपद में तैनात है। यह घटना अगौता थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर रैना गांव की है।