लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा : 30 लोग चपेट में आए, अब रोज होंगी 7 हजार जांचें

कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग में संक्रमण को लेकर हलचल तेज हो गई है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि अभी कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए चार से पांच हजार लोगों की जांच कराई जा रही है।

लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा :  30 लोग चपेट में आए, अब रोज होंगी 7 हजार जांचें
लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा

लखनऊ में कोरोना से मुकाबले के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जांच का अभियान भी तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने रोजाना छह से सात हजार जांच करने का फैसला किया है। 30 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए है।

कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग में संक्रमण को लेकर हलचल तेज हो गई है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि अभी कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए चार से पांच हजार लोगों की जांच कराई जा रही है। जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। रोजाना से छह से सात हजार लोगों की जांच कराई जाएगी।

सीएमओ ने बताया कि बस, रेलवे और एयरपोर्ट पर भी जांच का अभियान तेज किया जाएगा। हाईवे पर भी जांच टीमे लगाई जाएगी। संक्रमण प्रभावित राज्य व जिलों से आने वालों पर टीम की खास नजर होगी। उन्होंने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी। ताकि समय पर संक्रमण की पहचान की जा सके।

इन लक्षणों पर रखे नजर

  • सर्दी-जुकाम
  • बुखार, शरीर में दर्द
  • डायरिया
  • गले में खराश।