ओपी चौधरी हॉस्पिटल में मानवाधिकार परिषद की हाई-लेवल मीटिंग, पत्रकारों के हितों और फ्री मेडिकल कैम्प पर बना रोडमैप
लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित ओपी चौधरी हॉस्पिटल में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद की अहम बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, फ्री डेंटल व मेडिकल कैम्प और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में वरिष्ठ विधि सलाहकार डॉ. हनुमान सिंह व यूपी प्रभारी एल.एम. यादव भी मौजूद रहे। अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय दिलाने के लिए सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।
भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद की बैठक सम्पन्न, पत्रकारों की सुरक्षा और समाज सेवा पर हुआ जोर
लखनऊ। रायबरेली रोड स्थित ओ.पी. चौधरी हॉस्पिटल में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेन्द्र बहादुर सिंह ने की। बैठक में वरिष्ठ विधि सलाहकार डॉ. हनुमान सिंह और उत्तर प्रदेश प्रभारी एल.एम. यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में पत्रकारों को कवरेज के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस रणनीति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही समाज के जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नि:शुल्क डेंटल और मेडिकल कैंप आयोजित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
श्री सिंह ने बैठक में स्पष्ट कहा कि परिषद का उद्देश्य सिर्फ पत्रकारों की समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि समाज में न्याय और जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए ज़मीनी स्तर पर काम करें और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दें।
उन्होंने बताया कि यह संगठन पत्रकारों, अधिवक्ताओं, आरटीआई कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों द्वारा मिलकर संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सामाजिक सरोकारों को मजबूती से आगे बढ़ाना है।
बैठक के अंत में संगठन के सभी सदस्यों को दिशा-निर्देश जारी किए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करें और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।


