उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री 10 अक्टूबर को जनपद बांदा में करेंगे समीक्षा बैठक

दोपहर 12ः30 बजे सर्किट हाउस बांदा में चित्रकूट मण्डल की पर्यटन एवं संस्कृति तथा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरान्त देर शाम तक लखनऊ लौटेंगे।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री 10 अक्टूबर को जनपद बांदा में करेंगे समीक्षा बैठक
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह सोमवार 10 अक्टूबर, 2022 को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद बांदा जायेगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मंत्री जी प्रातः 07ः00 बजे लखनऊ से चलकर पूर्वान्ह 11ः00 बजे ब्रहमनगर लखन कालोनी अतर्रा स्थित आलोक सिंह के आवास पर जायेंगे।

इसके उपरान्त पर्यटन मंत्री दोपहर 12ः30 बजे सर्किट हाउस बांदा में चित्रकूट मण्डल की पर्यटन एवं संस्कृति तथा अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके उपरान्त देर शाम तक लखनऊ लौटेंगे।

सौरभ दोहरे
विशेष संवाददाता