पुलिस ने पकड़ा साढ़े पन्द्रह किलो गांजा : ग्वालियर में ट्रेन से उतारने के बाद सड़क मार्ग से जाना था दिल्ली, छत्तीसगढ़ से दिल्ली भेजा जा रहा था गांजा

पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से साढ़े पन्द्रह किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे को सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाना था। जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपए बताई जा रही है। अब पुलिस दोनों गांजा तस्करों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ कर छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक का लिंक तलाश रही है।…..

पुलिस ने पकड़ा साढ़े पन्द्रह किलो गांजा : ग्वालियर में ट्रेन से उतारने के बाद सड़क मार्ग से जाना था दिल्ली, छत्तीसगढ़ से दिल्ली भेजा जा रहा था गांजा
पुलिस ने साढ़े पंद्रह किलोग्राम गांजा पकड़ा

ग्वालियर पुलिस ने जीआरपी की मदद से 15 किलो 500 ग्राम गांजा पकड़ा है। यह गांजा छत्तीसगढ़ से दिल्ली जा रहा था। ग्वालियर पर इसे उतारने के बाद सड़क मार्ग से दिल्ली जाना था। पुलिस ने गांजा के साथ दो तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से साढ़े पन्द्रह किलो गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजे को सड़क मार्ग से दिल्ली ले जाना था। जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपए बताई जा रही है। अब पुलिस दोनों गांजा तस्करों को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ कर छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक का लिंक तलाश रही है।

एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी को सूचना मिली थी कि दो गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ से माल लेकर ग्वालियर में दाखिल होने वाले हैं। इनके पास काफी मात्रा में गांजा है। इस गांजे को दिल्ली ले जाना है। इसके बाद तत्काल एएसपी राजेश दंडौतिया को घेराबंदी के लिए निर्देशित किया गया। एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच, पड़ाव थाना व जीआरपी ग्वालियर ने गांजा तस्करों को घेरने के लिए प्लानिंग की। पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान लोको माता मंदिर के पास पहुंची, तो दो संदिग्ध व्यक्ति बैग व सामान लिये बैठे दिखे।

पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा दोनों संदिग्ध को धरदबोचा। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को दिल्ली का रहने वाला बताया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उसके बैग से गांजे के पैकेट मिले, जिसमें गांजा भरा हुआ था, तौल करने पर गांजे का बजन लगभग 15 किलो 500 ग्राम निकला है जिसकी कीमत लगभग 01 लाख 24 हजार रुपए है।

बीते सात दिन में तीसरी कार्रवाई : पुलिस ने स्मैक पर अंकुश लगाया तो गांजा की तस्करी बढ़ गई है। ग्वालियर पुलिस ने बीते 7 दिन में यह तीसरी गांजा की सबसे बड़ी खैप पकड़ी है। इससे पहल दिल्ली का दंपति पकड़ा गया था। अब पुलिस इन पकड़े गए दोनों गांजा तस्करों से पूछताछ कर पूरे रैकेट का पता लगा रही है।

पुलिस का कहना : एएसपी क्राइम राजेश दंडौतिया का कहना है कि दो गांजा तस्कर पकड़े हैं। यह छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे। इनसे पता लगाया जा रहा है कि इनका सरगना कौन है। एक टीम जल्दी दिल्ली भेजी जाएगी।