प्रसपा नेता का मर्डर : हत्यारोपी बोला, सुधीर मरा या नहीं, मुझे बताओ, नामजद ससुर पकड़ा, अन्य की तलाश

शोभापुर निवासी सुधीर कुमार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में जिला युवा इकाई में सचिव थे। वह प्लंबर का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले सुधीर और चचेरे भाई कमलदीप के परिवार के बच्चों में खेलते समय विवाद हो गया था। इसके बाद सुधीर .....

प्रसपा नेता का मर्डर : हत्यारोपी बोला, सुधीर मरा या नहीं, मुझे बताओ, नामजद ससुर पकड़ा, अन्य की तलाश
मेरठ में शिवपाल की पार्टी के नेता की हत्या

मेरठ के शोभापुर गांव में बच्चों के विवाद में प्रसपा नेता सुधीर कुमार (24) की चाकू से गोदकर एलानिया हत्या कर दी गई। चचेरे भाई कमलदीप और उसके दोस्तों पर वारदात करने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद प्रसपा कार्यकर्ता पहुंचे और हंगामा किया। वहीं कंकरखेड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी के ससुर को हिरासत में ले लिया है।

शोभापुर निवासी सुधीर कुमार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में जिला युवा इकाई में सचिव थे। वह प्लंबर का काम करते थे। पुलिस के मुताबिक दो दिन पहले सुधीर और चचेरे भाई कमलदीप के परिवार के बच्चों में खेलते समय विवाद हो गया था। इसके बाद सुधीर और कमलदीप में भी कहासुनी हो गई।

हत्यारोपी कमलदीप चचेरा भाई

बताया जा रहा है कि सुधीर ने घर का दरवाजा बंद कर चुप्पी साध ली थी, लेकिन आरोपी ने धमकी दी थी कि वह हत्या कर देगा। शुक्रवार को कमलदीप ने सुधीर को घर में अकेला देखकर चार-पांच साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोप है कि कमलदीप ने सुधीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसमें सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन खून से लथपथ सुधीर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। सुधीर के भाई चंद्रकिरण की तहरीर पर कमलदीप और उसके भाई सोनू, ससुर सतीश, सास शीला व पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

हत्यारोपी बोला, सुधीर मरा या नहीं, मुझे बताओ : बच्चों को लेकर विवाद के बाद हत्या करने के बाद आरोपी कमलदीप ने अपने मुंहबोले भाई सोनू को कॉल की। वह बोला कि सुधीर मरा या नहीं, मुझे बताओ। इसका पता चलने के बाद पीड़ित परिवार के लोगों में गहरी नाराजगी है। इस बारे में उन्होंने एसपी सिटी विनीत भटनागर और थाना पुलिस को भी जानकारी दी। सुधीर के परिजनों ने कहा कि कमलदीप को ऐसी सजा दी जाए ताकि वह भी उनका दर्द समझ सके।

परिजन खून से लथपथ सुधीर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान सुधीर ने उसे को थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए ही कमलदीप ने पूरी प्लानिंग के साथ तहेरे भाई सुधीर की हत्या की। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। सुधीर कुमार को मारने की फिराक में दो दिन से कमलदीप घूम रहा था। उसकी धमकी से सुधीर भी डरा था कि वह हमला न कर दे। इसके चलते वह शांत थे। दो दिन से परिवार में विवाद के बावजूद परिवार के अन्य लोग सतर्क नहीं हुए और कमलदीप ने वारदात कर दी। सुधीर को मारने के लिए कमलदीप चाकू लेकर भागा था। दोनों परिवार के लोग दौड़े, तब तक उसने घटना को अंजाम दे दिया था।

पुलिस ने बताया कि हत्या में नामजद ससुर सतीश कुमार को पकड़ लिया गया। वहीं नामजद आरोपी जितेंद्र, कमलदीप, सोनू सहित अन्य की तलाश में कई जगह दबिश दी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम भी लगा दी है।