75वें स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में हुआ कैदी विदाई समारोह : प्रदेश की 75 महिला कैदियों को मिली सलाखों से आजादी

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में 54 महिला बन्दियों को उपहार व आशीर्वाद देकर विदाई दी

75वें स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में हुआ कैदी विदाई समारोह : प्रदेश की 75 महिला कैदियों को मिली सलाखों से आजादी
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में 54 महिला बन्दियों को उपहार व आशीर्वाद देकर विदाई दी

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ  पर प्रदेश की जेलों में निरुध्द   75  सिद्धदोष महिला बंदियों की समयपूर्व रिहाई की गई। इसमे 54  महिला बन्दियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में उपहार व आशिर्वाद देकर विदाई दी । इस अवसर पर उन्होंने महिला बंदियों को संकल्प लिया कि वह रिहाई के बाद शेष जीवन में वह घर परिवार तथा समाज को मजबूत करने के लिए सृजनात्मक कार्य करेंगी।

राजभवन में आयोजित महिला बन्दी विदाई समारोह में बोलते हुए कारागार विभाग के डीजी पुलिस/ आईजी जेल आनन्द  कुमार ने महिला बन्दियों की रिहाई के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में प्रमोशन, नियुक्ति, सुधार और विकास कार्यों को विशेष रुचि लेकर कराया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव गृह समेत राजभवन व जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

डीजी जेल आनंद कुमार ने अवगत कराया कि कोरोना काल में बंदियों ने 28 लाख मास्क बनाए  जिसे अनेक अस्पतालों तथा सरकारी विभागों को तब दिया गया जब बाज़ार में मास्क आसानी से उपलब्ध नहीं थे। उन्होंने महिला बन्दियों  की समयपूर्व रिहाई के प्रेरित करने के लिए राज्यपाल महोदया के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी अपर महानिरीक्षक/ डीआईजी कारागार वीपी त्रिपाठी ने किया।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
लखनऊ
मोबाइल न. 7398265003