दिल्ली में राजपथ का नाम बदल कर्तव्य पथ करने पर मुहर, NDMC की विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित

राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का रास्ता राजपथ है। इसकी लंबाई 3 किलोमीटर है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर ही परेड निकलती है।

दिल्ली में राजपथ का नाम बदल कर्तव्य पथ करने पर मुहर, NDMC की विशेष बैठक में प्रस्ताव पारित
दिल्ली में राजपथ का नाम बदल कर्तव्य पथ करने पर मुहर

दिल्ली में राजपथ का नाम कर्तव्य पथ करने के प्रस्ताव को नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) की अनुमति मिल गई है। एनडीएमसी की विशेष बैठक में राजपथ का नाम बदलने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। जिसके बाद अब राज पथ के बोर्ड हटाकर कर्तव्य पथ के बोर्ड लगाए जाएंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक का रास्ता राजपथ है। इसकी लंबाई 3 किलोमीटर है। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर ही परेड निकलती है।

वहीं, दिल्ली एनडीएमसी की बैठक में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, सतीश उपाध्याय, कुलजीत चहल समेत लगभग सभी सदस्य शामिल हुए। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री व एनडीएमसी सदस्य अरविंद केजरीवाल एक बार फिर बैठक में शामिल नहीं हुए हैं।