पेड़ बचाओ अभियान पर जोर दें अधिकारी: वन मंत्री

वन मंत्री ने की वर्षाकाल पौधरोपण की समीक्षा वन विभाग के मुख्यालय में ही बैठक

पेड़ बचाओ अभियान पर जोर दें अधिकारी: वन मंत्री
वन विभाग के मुख्यालय पर बैठक

लखनऊ। वन विभाग मुख्यालय के सभा कक्ष में सोमवार को आहूत समीक्षा बैठक में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एव जलवायु परिवर्तन अरूण कुमार सक्सेना व राज्य मंत्री ( पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एव जलवायु परिवर्तन ने वर्षाकाल 2024 में रोपित पौधों की सुरक्षा व्यवस्था तथा सिंचाई आदि की विभागवार समीक्षा की गयी।

मंत्री ने कहा कि 20 जुलाई 2024 को एक दिन में 36.51 करोड़ पौधों का रोपण किया गया तथा माह सितम्बर के अन्त तक 36.80 करोड़ पौधरोपण की उपलब्धि की गयी। 1 अक्टूबर 2024 को वानिकी नववर्ष के अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन की सराहना करते हुए मंत्री ने पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान के अंतर्गत रोपित पौधों की सुरक्षा की रणनीति बनाने के निर्देश दिये तथा पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने के लिए 3 अक्टूबर से 14 जनवरी 2025 की अवधि को ‘‘पेड़ बचाओ त्रैमास’’ के रूप में अभियान चलाकर समस्त रोपित पौधों की सुरक्षा व अनुरक्षण हेतु वाछित कार्यवाही की जाय।

बैठक में अपर मुख्य सचिव, वन, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, प्रबन्ध निदेशक, उ0प्र0 वन निगम, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुसंधान एवं प्रशिक्षण, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुश्रवण एवं कार्य योजना एवं समस्त विभागों के वरिष्ठध अधिकारीगण बैठक में उपस्थित थे।