अयोध्या में पकड़ा गया नकली किन्नर : समाज की मुखिया ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, नेकी के नाम पर करता था वसूली, देता था बद्दुआ

अयोध्या किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा ने उसे पकड़ पुलिस को सौंप दिया हैl नकली किन्नर को अयोध्या किन्नर समाज ने अपने समाज के लिए लिए घातक और बदनाम करने वाला बताकर कड़ा विरोध किया हैl

अयोध्या में पकड़ा गया नकली किन्नर : समाज की मुखिया ने पकड़ किया पुलिस के हवाले, नेकी के नाम पर करता था वसूली, देता था बद्दुआ
अयोध्या में पकड़ा गया नकली किन्नर अभिषेक दुबे जो लोगों से करता था जबरन वूसली

अयोध्या के थाना महाराजगंज क्षेत्र से नकली किन्नर अभिषेक दुबे उम्र 30 साल पकड़ा गया हैl वह नेकी से नाम पर लोगों से लूट करने और पैसे नहीं मिलने पर बद्दुआ देता था। जानकारी मिलने पर अयोध्या किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा ने उसे पकड़ पुलिस को सौंप दिया हैl नकली किन्नर को अयोध्या किन्नर समाज ने अपने समाज के लिए लिए घातक और बदनाम करने वाला बताकर कड़ा विरोध किया हैl

खुद को गुलशन बिंदू की बेटी बताकर करता था वसूली : मंगलवार को थाना महराजगंज की चौकी पूरा बाजार के रसूलाबाद चौराहे के पास स्थित अभिषेक दूबे नाम का एक युवक किन्नर बनकर लोगों वसूली कर रहा था। वह लोगों के बीच जाकर अपने आपको किन्नर समाज की मुखिया रही स्वर्गीय गुलशन बिंदु की बेटी बताया करता था।

जब गांव के ही एक घर वाले इससे परेशान हुए, तब उन्होंने इसकी सूचना गुलशन बिंदु की चेला किन्नर पिंकी मिश्रा को दी। इसके बाद किन्नर पिंकी मिश्रा अपने साथियों के साथ रसूलाबाद गांव पहुंची, जहां नकली किन्नर बने युवक को तत्काल वहां से अपने क्षेत्र लाकर कर कोतवाली नगर पुलिस के हवाले कर दिया।

ये है अयोध्या के बीकापुर का रहने वाला नकली किन्नर अभिषेक। लोगों को बनाता था शिकार।

कुछ युवक महिलाओं के कपड़े पहन कर लोगों को ठग रहे : किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी मिश्रा ने कहा कि कुच युवक नकली किन्नर बनकर लोगों को परेशान कर रहे हैं और उनसे लूट करते हैं। मेरे गुरु गुलशन बिंदू के नाम पर दाग लगाया जा रहा था। हम अपने गुरु पर दाग लगता नहीं देख सकते हैं। अगर ये हमारे इलाके के बाजार में आता है और लोगों से जबरन वसूली करता है, तो हम किन्नर समाज के लोग बदनाम होते हैं। किन्नरों का आरोप है कि कुछ युवक महिलाओं के कपड़े पहन कर किन्नर बनकर बस्ती में जाते हैं, जबकि यह असली किन्नर नहीं हैं।

सावधान, ये किसी भी घर में वारदात भी कर सकते हैं : पिंकी ने कहा कि ऐसे में ये नकली किन्नर समाज के लोगों की इज्जत खराब कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नकली किन्नर, जिनका कोई ठिकाना नहीं है, ये किसी भी घर में जाकर वारदात भी कर सकते हैं। वहीं, युवक से नकली किन्नर बने अभिषेक को पुलिस के हवाले करके कानूनी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि उसे एक बार पहले भी किन्नर समाज के लोगों ने पकड़ा था, परंतु सुधरने की बात पर उसे छोड़ दिया गया था।

अयोध्या किन्नर समाज की अध्यक्ष पिंकी ने लोगों से नकली किन्नरों से सावधान रहने को कहा है।

नौटंकी करने पर कम पैसे मिले, तो बन गया किन्नर : अभिषेक नौटंकी में काम करता था। वहां रातभर मेहनत करने के बाद भी बहुत कम पैसे मिलते थे। इसलिए उसने नकली किन्नर बनने का फैसला किया। इसकी वजह से वह थोड़े समय में धौंस जमाकर समान सहित अच्छी रकम कमा लेता था। दरसअल, रसूलाबाद में एक गांव मे महीनों से किन्नर की वेशभूषा पहनकर लोगों को करता था गुमराह।

पुलिस ने बताया कि वह बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के तिवारी का पुरवा का रहने वाला है। बताते चलें कि शहर में नकली किन्नरों का बोलबाला है। कुछ युवक नकली किन्नर बनकर लोगों को परेशान कर रहे हैं और कई तरह की घटनाओं को अंजाम भी दे रहे हैं।