औरैया में स्थानीय सैनिक कॉलोनी तिलक नगर में बीती रात चोरों ने लाखों के नगदी-आभूषण उड़ा लिए
औरैया में चोरों ने लाखों के नकदी-जेवरात पार किए, सैनिक कॉलोनी तिलक नगर में रात में सोते रहे घर के लोग, सुबह हुई जानकारी l चोर जेवर एवं नकदी वाला बक्सा उठा ले गये। एक बक्से का ताला तोड़कर छत पर सामान बिखेर दिया।
औरैया में स्थानीय सैनिक कॉलोनी तिलक नगर में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसमें चोरों ने बक्सा आदि के ताले तोड़कर नकदी और सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। सुबह होने पर परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी।
सैनिक कॉलोनी तिलक नगर की रहने वाली फूलकुमारी पत्नी स्वर्गीय विजय कुमार के घर में दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़ गए और इसके बाद चोर जीने के रास्ते घर के अंदर उतर गये। उस समय परिजन कमरों के अंदर गहरी नींद में सोए हुए थे। उसी समय चोर जेवर एवं नकदी वाला बक्सा उठा ले गये। एक बक्से का ताला तोड़कर छत पर सामान बिखेर दिया।
कागजात छोड़ के चले गए चोर : इसके बाद खेतों पर बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखें 7 हजार रुपए की नकदी के अलावा चांदी की गुच्छी 200 ग्राम, हाफ पेटी 150 ग्राम, 2 जोड़ी पायलें 200 ग्राम एवं सोने के बाला और मटरमाला आदि निकाल ले गये। इसके अलावा बक्से में रखे कागजात एवं कपड़ों को बिखेर दिये। सुबह लोग खेतों की ओर गए तो उन्होंने खेतों पर पड़े हुए बक्से और कपड़ों को देखा। गृहस्वामिनी ने जब घर के अंदर देखा तो बक्सा गायब था। इस पर महिला के पुत्र खेतों पर पहुंचे और बक्सा जिसका ताला टूटा हुआ था एवं कपड़े एवं कागजात घर पर उठा लाए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया।


