उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन से जुड़ी बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शनिवार का लॉकडाउन जल्द खत्म किया जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शनिवार का लॉकडाउन जल्द खत्म किया जा सकता है। रविवार की तालाबंदी और पूरे हफ्ते में नाइट कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा। कोविड के कम होते मामलों को देखते हुए आगे रविवार की भी बंदी का फैसला वापस लिया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन से जुड़ी बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शनिवार का लॉकडाउन जल्द खत्म किया जा सकता है।
रविवार की तालाबंदी और पूरे हफ्ते में नाइट कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा।

उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन से जुड़ी बड़ी खबर है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शनिवार का लॉकडाउन जल्द खत्म किया जा सकता है। रविवार की तालाबंदी और पूरे हफ्ते में नाइट कर्फ्यू पहले की तरह लागू रहेगा। कोविड के कम होते मामलों को देखते हुए आगे रविवार की भी बंदी का फैसला वापस लिया जा सकता है। हालांकि, यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही लेंगे।

टीम-9 की बैठक में सीएम ने की चर्चा : मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में बुधवार सुबह 11 बजे हुई टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने इस बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा- दो दिन की साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दी जा सकती है। सीएम ने गृह विभाग को विस्तृत गाइडलाइन बनाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर हर हाल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो।

कंट्रोल में आया कोरोना : स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा कि प्रदेश में कोरोना काफी कंट्रोल में है। कई जिले संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वैक्सीनेशन ड्राइव भी तेजी से चल रही है। सरकार ने शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मॉल्स को खोलने की परमिशन पहले ही दे दी है। जो नई गाइडलाइन है, उसके मुताबिक शिक्षण संस्थाएं भी खुलने जा रही हैं। ऐसे में वीकेंड पर बाजार को खोलने पर भी विचार हो रहा है। जो वीकेंड लॉकडाउन होगा उसे भी अब जल्दी खत्म किया जा सकता है।

12 जिले कोरोना मुक्त, 24 घंटे में 27 नए संक्रमित मिले : प्रदेश में अब तक 6.81 करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट हुए हैं। बीते 24 घंटे में 27 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 63 मरीजों ने कोरोना को मात दी। प्रदेश में अब तक 16 लाख 85 हजार लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। आज अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज नहीं है।

प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.01 है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। 24 घंटे में हुई 2 लाख 39 हजार 909 सैंपल की टेस्टिंग में 59 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 16 जनपदों में सिंगल डिजिट में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में 505 एक्टिव केस हैं।