कानपुर के 12 इलाकों में आज नही आएगी बिजली : दो लाख की आबादी को होगी समस्या, बारिश ने बढ़ाए फाल्ट, 2 सबस्टेशनों की होगी मरम्मत

33 केवीए मछरिया सबस्टेशन में पेंटिंग कार्य के चलते सुबह 10 से 12 बजे तक शट डाउन रखा जाएगा। मछरिया क्षेत्र के साथ एस ब्लॉक, ओ ब्लॉक, सैनिक चौराहा, वाई ब्लॉक और वाई वन ब्लॉक की विद्युत आपूर्ति 2 घंटे के लिए बंद रहेगी। इसी तरह 33 केवीए बाबूपुरवा स्टेशन मे 11 केवीए लाइन का कार्य होना है। बेगमपुरवा, आजाद नगर, बाकरगंज और किदवई नगर के कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। यहां सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

कानपुर के 12 इलाकों में आज नही आएगी बिजली : दो लाख की आबादी को होगी समस्या, बारिश ने बढ़ाए फाल्ट, 2 सबस्टेशनों की होगी मरम्मत
कानपुर में आज दो सब स्टेशनों में नहीं होगी मरम्मत का काम, नहीं आएगी बिजली, 12 क्षेत्रों में 2 लाख की आबादी प्रभावित होगी.

मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को कानपुर में 12 जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। केस्को मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर अंबेडकर ने बताया कि मझरिया, बाबूपुरवा, बाकरगंज, किदवई नगर और आजादनगर क्षेत्र के दो सब स्टेशनों में मरम्मत कार्य चलेगा। इस वजह से 2 से 5 घंटे के बीच बिजली की सप्लाई नही हो पाएगी। शनिवार को दिन में 2 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित रहने वाली है। इन सभी क्षेत्र के बाजारों को घरेलू क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की गई है। वहीं शुक्रवार को 2 दिन से हो रही बारिश की वजह से लगभग सोलह सब स्टेशनों में अचानक फाल्ट बढ़ गए। जिसकी वजह से केस्को की टेक्निकल टीम सुबह से देर रात तक मरम्मत कार्य में जुटी रही। लगभग 5 लाख से अधिक की आबादी बिजली आपूर्ति से प्रभावित रही।

10 बजे से शट डाउन : 33 केवीए मछरिया सबस्टेशन में पेंटिंग कार्य के चलते सुबह 10 से 12 बजे तक शट डाउन रखा जाएगा। मछरिया क्षेत्र के साथ एस ब्लॉक, ओ ब्लॉक, सैनिक चौराहा, वाई ब्लॉक और वाई वन ब्लॉक की विद्युत आपूर्ति 2 घंटे के लिए बंद रहेगी। इसी तरह 33 केवीए बाबूपुरवा स्टेशन मे 11 केवीए लाइन का कार्य होना है। बेगमपुरवा, आजाद नगर, बाकरगंज और किदवई नगर के कई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। यहां सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।

बारिश ने बढाए फाल्ट, 5 लाख की आबादी रही प्रभावित : तीन दिन से जो रही बारिश ने शहर में फाल्ट बढ़ा दिए। शुक्रवार को सुबह से देर रात तक मरम्मत कार्य चलता रहा। जिससे लगभग 5 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित रही। फाल्ट होने के कारण फूलबाग खंड के खास बाज़ार उपकेंद्र, आलूमंडी फीडर, जनरलगंज फीडर, पराग डेयरी खंड, यू -ब्लॉक फीडर, गोविंद नगर खंड, नन्दलाल फीडर, ज़रीब चौकी खंड, जाजमऊ खंड, छबिले पुरवा उपकेंद्र,एचएएल मानस विहार फीडर,कल्याणपुर खंड, नानकारी फीडर, केशवपुरम उपकेंद्र, नीलम मेमोरियल फीडर, सर्वोदया नगर खंड, आरटीओ उपकेंद्र, रणजीत नगर व मोती विहार फीडर आदि इलाकों में 4 से 7 घण्टे आपूर्ति बाधित रही।