अपर नगर आयुक्त अमित कुमार का हुआ तबादला, ADM प्रशासन रायबरेली बनाए गए, एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा भी हटाए गए

इसमें विश्व भूषण मिश्रा, हिमांशु कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह सूची काफी समय से बनकर तैयार थी लेकिन मुख्यमंत्री के बिजी होने की वजह से इसको जारी नहीं किया जा रहा था । उनकी तरफ से आखिर मुहर लगाने के बाद इसको जारी किया गया है।

अपर नगर आयुक्त अमित कुमार का हुआ तबादला, ADM प्रशासन रायबरेली बनाए गए, एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा भी हटाए गए
कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

अपर नगर आयुक्त अमित कुमार का तबादला कर दिया गया है। उनको एडीएम प्रशासन रायबरेली बनाया गया। अमित कुमार पिछले तीन साल से लखनऊ में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। इसके अलावा भी कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

इसमें विश्व भूषण मिश्रा, हिमांशु कुमार गुप्ता समेत कई अधिकारी शामिल है। बताया जा रहा है कि यह सूची काफी समय से बनकर तैयार थी लेकिन मुख्यमंत्री के बिजी होने की वजह से इसको जारी नहीं किया जा रहा था । उनकी तरफ से आखिर मुहर लगाने के बाद इसको जारी किया गया है। अभी और ज्यादा पीसीएस अफसरों के तबादले होने हैं। इसमें खासकर ऐसे अधिकारी शामिल होंगे जिनके एक स्थान पर तीन साल पूरे हो गए है। इसके बाद आईएएस तबादले होने की बात चल रही है। सूत्रों का कहना है कि उसकी भी सूची तैयार है। अगले कुछ महीनों में प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले होंगे। इसकी सूची भी सीएम को दिखाने के बाद ही फाइल की जाएगी।

प्रमुख तबादले : अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त लखनऊ से हटाकर एडीएम प्रशासन रायबरेली बनाया गया - विश्व भूषण मिश्रा को एडीएम ट्रांस गोमती लखनऊ से हटाकर एडीएम प्रशासन, नागरिक उड्डयन निदेशालय बनाया गया - हिमांशु कुमार गुप्ता को नगर मैजिस्ट्रेट कानपुर से हटाकर एडीएम टीजी लखनऊ बनाया गया - पंकज कुमार वर्मा एडीएम एफआर से हटाकर महराजगंज में एडीएम एफआर बनाया गया - प्रदीप कुमार को एसडीएम चंदौली से हटाकर सिटी मैजिस्ट्रेट बलिया बनाया गया - प्रदीप वर्मा एसडीएम उन्नाव का तबादला सिटी मैजिस्ट्रेट अलीगढ़ किया गया। - राजीव पांडेय एसडीएम एटा को सिटी मैजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया। - शैलेन्द्र कुमार सिंह एडीएम सिटी गाजियाबाद ओएसडी यमुना एक्सप्रेस अथार्टी बनाया गया - विपिन कुमार सिटी मैजिस्ट्रेट गाजियाबाद को एडीएम सिटी गाजियाबाद बनाया गया। - अविनाश त्रिपाठी ओएसडी ग्रेटर नोयडा को नगर मैजिस्ट्रेट ग़ाज़ियाबाद बनाया गया - अमित भट सिटी मैजिस्ट्रेट मेरठ बनाए गए

इनका भी हुआ तबादला : राम भरत तिवारी को एडीएम एफआर सीतापुर बनाया गया - विनीत सिंह एडीएम गोरखपुर सिटी बनाए गए । - नागेंद्र सिंह को एडीएम एफआर देवरिया बनाया गया।