कानपुर में कल से 3 दिन तक नहीं आएगा पानी : गुजैनी वाटर वर्क्स भी बंद, लीकेज बनाने के लिए बंद रहेगी 4.5 करोड़ लीटर की सप्लाई, देखें इन प्रमुख एरिया में जलसंकट
200 एमएलडी रिर्जव वायर से जोनल पंपिंग स्टेशनों को पानी की सप्लाई लीकेज के चलते नहीं हो पा रही है। लीकेज बनाने के लिए बैराज का पुराना प्लांट 4 मार्च की सुबह से 6 मार्च की रात तक बंद रहेगा। पुराने प्लांट से करीब 4.5 करोड़ लीटर पानी सप्लाई होती है।…
कानपुर में फीडर लाइन में लीकेज होने के चलते गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को कल से 3 दिन के लिए बंद किया जा रहा है। 4 मार्च से 6 मार्च तक बैराज प्लांट से 4.5 करोड़ लीटर पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इससे इंदिरा नगर, विकास नगर, दयानंद विहार समेत 9 इलाकों में 5 लाख आबादी को पानी नहीं मिल सकेगा।
पंपिंग स्टेशनों तक नहीं पहुंच रहा पानी : गंगा बैराज के अधिशाषी अभियंता केपी आनंद ने बताया कि 200 एमएलडी रिर्जव वायर से जोनल पंपिंग स्टेशनों को पानी की सप्लाई लीकेज के चलते नहीं हो पा रही है। लीकेज बनाने के लिए बैराज का पुराना प्लांट 4 मार्च की सुबह से 6 मार्च की रात तक बंद रहेगा। पुराने प्लांट से करीब 4.5 करोड़ लीटर पानी सप्लाई होती है।
गुजैनी वाटर वर्क्स भी बंद : लीकेज के चलते गुजैनी वाटर वर्क्स बीते 5 दिनों से बंद है। लीकेज न बन पाने के कारण ये अभी 2 दिन और बंद रहेगा। हालांकि यहां बैराज प्लांट से एक समय जलापूर्ति की जा रही है। लेकिन 5 लाख के लिए लोगों के लिए जलापूर्ति पर्याप्त नहीं हो पा रही है। बर्रा-7 और गुजैनी के बी ब्लॉक में लीकेज जलकल द्वारा बनाया जा रहा है।
आए दिन फटती है पाइप लाइन : JNNURM योजना में गंगा बैराज से फूलबाग तक 1600 एमएम की मेन फीडर लाइन बिछाई गई थी। इस लाइन को डालने में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया। आए दिन इस लाइन में लीकेज होता है, जिससे कानपुर की 10 लाख से ज्यादा की आबादी को पानी सप्लाई नहीं हो पाता है। सर्दियों में भी लोगों को जलसंकट का सामना करना पड़ेगा।
इन प्रमुख एरिया में जलसंकट : इंदिरा नगर, विकास नगर, पनकी, आवास विकास योजना 1 से 3, रतनपुर, दयानंर विहार सहित अन्य एरिया में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।


