देखें मुख्य बड़ी खबरें 4 फरवरी 2022 : एकतरफा प्यार में किन्नर की हत्या, दो साल पहले आपरेशन कराकर बना था किन्नर, दूसरे से बात करने पर दिया वारदात को अंजाम

आयुष्मान उर्फ जोया 2 साल पहले आपरेशन कराकर किन्नर बन गया था, जिसके बाद राजाजीपुरम स्थित घर छोड़कर मड़ियांव में फैजान नाम के युवक के साथ रहता था। वह किन्नरों के साथ ठोलक बजाने का काम करता था। उसका बुधवार को घर में शव मिला।

देखें मुख्य बड़ी खबरें 4 फरवरी 2022 : एकतरफा प्यार में किन्नर की हत्या, दो साल पहले आपरेशन कराकर बना था किन्नर, दूसरे से बात करने पर दिया वारदात को अंजाम
देखें मुख्य बड़ी खबरें 4 फरवरी 2022

1- एकतरफा प्यार में किन्नर की हत्या : दो साल पहले आपरेशन कराकर बना था किन्नर, दूसरे से बात करने पर दिया वारदात को अंजाम

किन्नर का हत्यारा गिरफ्तार, एक ही कमरे में रहता था

लखनऊ में किन्नर के ठोलकिया आयुष्मान की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक तरफा प्यार में हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी का नाम फैजान बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक आयुष्मान उर्फ जोया 2 साल पहले आपरेशन कराकर किन्नर बन गया था, जिसके बाद राजाजीपुरम स्थित घर छोड़कर मड़ियांव में फैजान नाम के युवक के साथ रहता था। वह किन्नरों के साथ ठोलक बजाने का काम करता था। उसका बुधवार को घर में शव मिला था। एसीपी अलीगंज अली अब्बास ने बताया कि फैजान हत्या के बाद से फरार था। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में फैजान ने बताया कि जोया पिछले कुछ महीने से दूसरे युवक के सम्पर्क में थी। विरोध करने पर विवाद करती थी। इसी वजह से तवे से पहले उसके सिर पर वार करने के बाद शीशे से कलाई काटकर हत्या कर दी।

घर में मिला था शव : मड़ियांव के पल्टन छावनी इलाके में किराए पर रहने वाले आयुष्मान सिंह उर्फ जोया उर्फ शुभम (25) का बुधवार को घर में शव मिला था। उसकी की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी। चाकू से सिर व कलाई पर वार किया गया। परिजनों ने साथ में किराए पर रहने वाले फैजान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया था कि राजाजीपुरम में संजीव कुमार सिंह का बेटा आयुष्मान सिंह उर्फ शुभम उर्फ जोया किन्नराें के साथ रहकर ढोल बजाने का काम करता था। आयुष्मान मड़ियांव इलाके के पल्टन छावनी में फैजान के साथ किराए पर रहता था।

दो साल पहले आपरेशन कराकर बना था किन्नर : राजाजीपुरम निवासी आयुष्मान दो साल पहले ऑपरेशन करा कर किन्नर बन गया था। इसके बाद किन्नरों के गुट में शामिल हो गया। उसके बाद से फैजान के साथ रह रहा था।

2- सीएम योगी ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से किया नामांकन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट के लिए दो सेट में नामांकन किया। सीएम योगी 12.45 बजे गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रस्तावक विश्वनाथ अंदर गए और पर्चा दाखिल किया। उसके बाद 12.49 पर बाहर आए और गृहमंत्री बाहर सोफे पर बैठ गए। इसके बाद सीएम योगी प्रस्तावक सुरेंद्र अग्रवाल के साथ 12.51 पर अंदर गए और दूसरा सेट में नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद हैं। यह पहला मौका है कि तीनों बड़े नेता एक साथ किसी के नामांकन में शामिल होने के लिए गोरखपुर पधारे हैं।  सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बनाए गए हैं।.....पढ़ें पूरी खबर

3- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 30 सीटों के लिए अधिसूचना आज, पहले चरण के लिए तीन मार्च को होगा मतदान, इन क्षेत्रों में होंगे चुनाव

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 30 सीटों पर तीन मार्च को होने वाले चुनाव के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 11 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान तीन मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विधान परिषद के 35 स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से .....पढ़ें पूरी खबर

4- पीकेजी मसाज पार्लर लखनऊ : मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, आठ युवतियों और छह युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा

गोमतीनगर विस्तार इलाके में पीकेजी मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इसकी शिकायत वहीं काम करने वाली एक युवती ने पुलिस कमिश्नर से की थी जिस पर क्राइम ब्रांच व एसीपी गोमतीनगर की टीम को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया। संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर पार्लर से छह युवकों को गिरफ्तार किया। वहीं आठ युवतियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने पीड़ित युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवतियों से पूछताछ की जा रही है।....पढ़ें पूरी खबर

5- भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ: IIM के छात्र को 61 लाख का प्लेसमेंट, कोविड संक्रमण के दौर में भी प्लेसमेंट पर असर नहीं

भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ ने एक बार फिर अपने ही पिछले रिकॉर्ड को ब्रेक करते हुए इस बार एक और बेहतर स्थान प्राप्त किया है। यहां के विद्यार्थियों को जहां भारतीय कंपनियों द्वारा अधिकतम 58 लाख सालाना का पैकेज दिया गया है वहीं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों द्वारा अधिकतम 61.58 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया गया है।.... पढ़ें पूरी खबर

6- Republic Day Parade : गणतंत्र दिवस परेड 2022 उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी के रूप में चुना गया, पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में जीता महाराष्ट्र

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी को सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में चुना गया है जबकि पॉपुलर चॉइस कैटेगरी (Popular Choice Category) में महाराष्ट्र की झांकी ने बाजी मार ली है l इसके अलावा सीआईएसएफ (CISF) बेस्ट मार्चिंग दल के रूप में चुनी गई है. रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी......पढ़ें पूरी खबर

7- मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम में भर्ती : मैनेजर सहित 124 रिक्त पदों के लिए 5 फरवरी तक करें अप्लाई

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम ने मैनेजर सहित 124 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक कैंडिडेट्स 5 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस : योग्य कैंडिडेट्स का चयन मेरिट, इंटरव्यू या गेट स्कोर के आधार पर किया जाएगा।....पढ़ें पूरी खबर