सात साल के बच्चे को पानी में धक्का देकर गिराया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पुलिस के मुताबिक सात साल के बच्चे समद और करीब 13 साल के किशोर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद सात साल के बच्चे को 13 साल के किशोर ने पानी में धक्का दे दिया था। जिससे समद की मौत हो गई।

सात साल के बच्चे को पानी में धक्का देकर गिराया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

लखनऊ :  राजधानी के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र में शनिवार को एक बच्चे की मौत पानी में डूबने के चलते हो गई थी। बच्चे की मौत का राज खुल गया है। बच्चे को पानी भरे गड्डे में धक्का देकर गिराया गया था। जिसके चलते बच्चा पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे को गड्डे में धक्का मोहल्ले में रहने वाले दूसरे किशोर ने दिया था। इस बात का खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें बच्चे को पानी में धक्का देते हुये देखा जा सकता है।

दरअसल, थाना ठाकुरगंज स्थित काला पहाड़ अशरफ नगर निवासी अहमद सैफी के सात साल के बेटे समद की मौत शनिवार को पानी में डूबने के कारण होना बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक सात साल के बच्चे समद और करीब 13 साल के किशोर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद सात साल के बच्चे को 13 साल के किशोर ने पानी में धक्का दे दिया था। जिससे समद की मौत हो गई। आरोपित किशोर भी उसी क्षेत्र का रहने वाला है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में भी साफ तौर पर यह देखा जा सकता है कि एक बच्चे को दूसरा लड़का खींच कर गड्डे के पास ले जाता है और पानी में धक्का दे देता है। हालांकि पुलिस अभी समद और किशोर के बीच हुये विवाद की जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस का कहना है कि मौके पर ही कुछ विवाद दोनों के बीच हुआ है। जिसके बाद यह घटना घटित हुई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।