लखनऊ-बाराबंकी सेक्शन पर मल्हौर यार्ड की रीमाडलिंग और ट्रैक दोहरीकरण के चलते 3 मार्च तक साबरमती एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें रद

इसके अलावा 20 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। वहीं 24 ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं। हालांकि रेलवे अफसर दावा कर रहे हैं कि होली से पहले पूरा रूट क्लियर कर दिया जाएगा पर फिलहाल यात्रियों को ट्रेन रद होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

लखनऊ-बाराबंकी सेक्शन पर मल्हौर यार्ड की रीमाडलिंग और ट्रैक दोहरीकरण के चलते 3 मार्च तक साबरमती एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें रद
सांकेतिक तस्वीर

लखनऊ-बाराबंकी सेक्शन पर मल्हौर यार्ड की रीमाडलिंग और ट्रैक दोहरीकरण के चलते 3 मार्च तक साबरमती एक्सप्रेस समेत 8 ट्रेनें रद रहेंगी।

इसके अलावा 20 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। वहीं 24 ट्रेनें देरी से भी चल रही हैं। हालांकि रेलवे अफसर दावा कर रहे हैं कि होली से पहले पूरा रूट क्लियर कर दिया जाएगा पर फिलहाल यात्रियों को ट्रेन रद होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

होली पर विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी : रेल प्रशासन ने होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-पटना समेत तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें ट्रेन संख्या 02191/02192 जबलपुर-दानापुर-जबलपुर सुपरफास्ट होली विशेष गाड़ी 6 और 7 मार्च को चलेगी। ट्रेन संख्या 02191 जबलपुर से सोमवार को चलकर चित्रकूट के मानिकपुर जंक्शन से गुजरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02192 दानापुर से मंगलवार को चलेगी।

इनके संचालन के समय में हुआ बदलाव - इतनी देरी से चलेंगी ट्रेन :11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस दो मार्च को 60 मिनट। 11080 गोरखपुर-एलटीटी 25 फरवरी को 60 मिनट। 12597 गोरखपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस 28 फरवरी को 60 मिनट 12598 मुंबई सेंट्रल-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 फरवरी व एक मार्च।

15024 यशवंत पुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 फरवरी को 45 मिनट 15065 गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस 24, 27 व 28 फरवरी, एक दो व तीन मार्च को 180 मिनट। 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 22 फरवरी, एक व दो मार्च को 60 मिनट 15067 गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस एक मार्च को 60 मिनट। 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 26 फरवरी को 150 मिनट की देरी की गई हैं।