फर्जी बिल से चोरी के मोबाइल बेचने वाला गैंग पकड़ा : अलीगढ़ की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने की कार्रवाई, फर्जी बिल, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन 420’ के तहत चैकिंग के दौरान अभियुक्त यासिर खां पुत्र स्व. आसिफ निवासी मुहल्ला रंगरेजान थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 फर्जी बिल, फर्जी बिलों की 13 बिल की छाया प्रति, 3 मोबाइल फोन (एप्पल, वन प्लस, ओप्पो) और कुल 40010 रुपए नकद बरामद किए….

फर्जी बिल से चोरी के मोबाइल बेचने वाला गैंग पकड़ा : अलीगढ़ की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने की कार्रवाई, फर्जी बिल, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाने ने की कार्रवाई

अलीगढ़ : चोरी और लूट के मोबाइलों के फर्जी बिल बनाकर उन्हें लोगों के बेचने वाले गैंग का शुक्रवार को खुलासा हुआ। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना की सूचना पर पुलिस ने लोगों के साथ जालसाजी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने फर्जी बिल, चोरी व लूट के मोबाइल, नकदी जैसी चीजें बरामद की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एप्पल व वनप्लस मोबाइल बरामद : सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि ‘ऑपरेशन 420’ के तहत चैकिंग के दौरान अभियुक्त यासिर खां पुत्र स्व. आसिफ निवासी मुहल्ला रंगरेजान थाना कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 फर्जी बिल, फर्जी बिलों की 13 बिल की छाया प्रति, 3 मोबाइल फोन (एप्पल, वन प्लस, ओप्पो) और कुल 40010 रुपए नकद बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को दोदपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके साथ आरोपी के पास से बाइक बरामद हुई है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

महंगे शौक पूरे करने को करते थे काम : पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर यह सारा काम करता है। उसके दोनों दोस्त अतीक व अशद चोरी व लूट करके मोबाइल लाते हैं और फिर इसके फर्जी बिल बनाकर बेचा जाता था। आरोपी ने बताया कि फर्जी बिल तैयार करने का काम वह खुद करता है। इसके बाद जो भी रुपए आते हैं, उसे सभी में बराबर बांटा जाता है। इससे वह सभी आपस में बांट लेते थे और अपने शौक पूरे करते थे।

इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि एसआर्इ हरेंद्र सिंह तोमर, शुभम सैनी ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्दी ही वह भी पुलिस की हिरासत में होंगे।