बूथ स्तर पर मनाया गया दीनदयाल का जन्मदिन : बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियों को वितरित की गई फोटो

कार्यक्रम में वार्ड के समस्त बूथ अध्यक्ष एवम सेक्टर प्रभारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद समस्त बूथ अध्यक्ष एवम सेक्टर प्रभारियों को पंडित दीनदयाल के चित्र व पैंपलेट वितरित किए गए।

बूथ स्तर पर मनाया गया दीनदयाल का जन्मदिन : बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारियों को वितरित की गई फोटो

लखनऊ। भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं ने रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शारदानगर प्रथम वार्ड में सभासद ने वार्ड अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों को  जन्मदिवस मानने के लिए दीनदयाल उपाध्याय के चित्र वितरित किए। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन परिचय का एक पैंपलेट भी दिया गया।

भाजपा शारदानगर प्रथम वार्ड के सभासद विनोद मौर्या के भदरूख स्थित आवास पर चित्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के समस्त बूथ अध्यक्ष एवम सेक्टर प्रभारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद समस्त बूथ अध्यक्ष एवम सेक्टर प्रभारियों को पंडित दीनदयाल के चित्र व पैंपलेट वितरित किए गए।

कार्यकर्ताओं से अपने अपने बूथों पर धूमधाम से जयंती मानने का निर्देश दिया। इन निर्देशों के तहत बूथ अध्यक्षों ने सेक्टर प्रभारियों की मौजूदगी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की धूमधाम से जयंती मनाई। चित्र वितरण के कार्यक्रम में कार्तिकेय, रमेश शुक्ला, महेंद्र कुमार,  प्रमोद शर्मा, प्रदीप, अशोक कुमार समेत समस्त बूथ अध्यक्षों, सेक्टर प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न -  7398265003