आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मेधावियों को वितरित किया लैपटॉप, मेधावियों के साथ खिंचाई तस्वीर।

EX CM अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार मेधावियों के बीच लैपटॉप का वितरण करती थी। प्रदेश की सरकार मेधावियों के बीच लैपटॉप का वितरण नहीं कर रही है। लैपटॉप के स्थान पर टैबलेट देने की बात कर रही है। हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि सरकार कौन सा टैबलेट बांट रही है।

आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मेधावियों को वितरित किया लैपटॉप, मेधावियों के साथ खिंचाई तस्वीर।
आजमगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मेधावियों को वितरित किया लैपटॉप

आजमगढ़ जिले के दो दिवसीय दौरे पर आए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज जिले के सेहदा में जनसभा को सम्बोधित कर 138 मेधावियों के बीच लैपटॉप वितरित किया। मेधावियों को सम्बोधित करते हुए EX CM अखिलेश यादव ने कहा कि हमारी सरकार मेधावियों के बीच लैपटॉप का वितरण करती थी। प्रदेश की सरकार मेधावियों के बीच लैपटॉप का वितरण नहीं कर रही है। लैपटॉप के स्थान पर टैबलेट देने की बात कर रही है। हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि सरकार कौन सा टैबलेट बांट रही है। महंगाई को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लगातार डीजल, पेट्रोल, रसोईघर की कीमतें बढ़ रही हैं।

किसानों को कुचला जा रहा है। और आज तक मंत्री से इस्तीफा नहीं लिया गया। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है, और प्रदेश की जनता सरकार का सफाया करेगी। केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार को पेट्रोल व डीजल की कीमतों को कम करना चाहिए जिससे जनता को राहत मिल सके। प्रदेश की जनता आज विकल्प की तलाश में है और सपा भाजपा सरकार को जनता का विकल्प बनकर उखाड़ फेंकेगी।

मऊ की जनसभा ऐतिहासिक : EX CM अखिलेश यादव ने कहा कि मऊ जिले में कल सुभाषपा के साथ जो जनसभा हुई है वह ऐतिहासिक है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है। भाजपा को अपने वायदे याद करना चाहिए, एक भी वायदा पूरा नहीं किया। और प्रदेश की जनता इस वायदा न पूरा करने वाली सरकार को बदलने का काम करेगी। सपा सरकार ने आजमगढ़ के लिए बहुत काम किया पर भाजपा ने स्वास्थ्य सुविधाओं का बजट काटने का काम किया।

लैपटॉप खोलेंगे तो पता चलेगा कौन आ रहा : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के स्लोगन कौन आ रहा के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा हैं। और बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता। लैपटॉप खोलेंगे तो पता चलेगा कि कौन आ रहा है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गठबंधन के सवाल पर कहा कि ओवैसी हमारे साथ नहीं हैं। ओमप्रकाश राजभर के बार-बार गठबंधन बदलने के सवाल पर कहा कि राजनीति में समय के हिसाब से बदलाव होता रहता है। शिवपाल यादव से गठबंधन के सवाल पर कहा कि इस मामले पर जल्द ही रास्ता निकाला जाएगा।

आजमगढ़ में लैपटॉप पाने वाली छात्रा अनामिका वर्मा बोली ऑनलाइन पढ़ाई में मिलेगी मदद

मेधावी बोले ऑनलाइन करेंगे पढ़ाई : अखिलेश यादव का लैपटॉप पाने वाली मेधावी छात्रा अनामिका वर्मा का कहना है कि लैपटॉप मिलने से हम लोगों को ऑनलाइन पढ़ने में काफी मदद मिलेगी। अभी तक अच्छी सुविधा नहीं मिल पाती है। छात्रा का कहना है कि अगली बार अखिलेश ही आएं क्योकिं भाजपा सरकार के रहते हुए भी अखिलेश यादव ने लैपटॉप का वितरण किया।