इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई में भोजन वितरण

ब्रज की रसोई में अकिंचन और असहाय लोगों को भोजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। आशियाना सेक्टर जे स्थित साईं मंदिर और बंगला बाजार के चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में गरीब असहाय और अकिंचन बच्चों को भोजन वितरित कोई भी ऐसा पुनीत कार्य अकेले नहीं कर सकता। बिना सेवा भाव के ऐसे कार्यक्रम सफल नहीं होते। सेवा का मतलब धन ही नहीं है आप आइये और अपने हाथों से वितरण कर इस पुनीत कार्य के सहभागी बनिये

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई में भोजन वितरण
ब्रज की रसोई

लखनऊ। ब्रज की रसोई में अकिंचन और असहाय लोगों को भोजन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है। इस कड़ी में रविवार को इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित ब्रज की रसोई के माध्यम से आशियाना सेक्टर जे स्थित साईं मंदिर और बंगला बाजार के चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में गरीब असहाय और अकिंचन बच्चों को भोजन के पैकेट वितरित किए गए।

इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज के वंचित लोगों को सशक्त, आत्मनिर्भर, रोजगार योग्य बनाना है। ताकि वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर जीवन यापन कर सकें। यह अभियान जनहित में चलाया जाता है। ताकि क्षेत्र का कोई भी गरीब अकिंचन भूखा न सोये। इस जनहित अभियान को सफल बनाने के लिये सभी को साथ आकर सेवा कार्य करने की आवश्यकता है। ताकि यह अभियान निरंतर चलता रहे।

संस्था के संरक्षक इं. अनिल शुक्ला ने बताया कि संस्था अभी हर रविवार को खाना खिला रही है। संस्था चाहती है कि रसोई प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक चले जिसमे रोटी, सब्जी, दाल चावल परोसा जाए। संस्था का उद्देश्य हैं कि इस नेक कार्य में ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जिससे अधिक से अधिक लोगो तक हम मदद पहुँचा सके। कोई भी ऐसा पुनीत कार्य अकेले नहीं कर सकता। बिना सेवा भाव के ऐसे कार्यक्रम सफल नहीं होते।

संस्था के संरक्षक एडवोकेट सन्तोष त्रिपाठी का कहना है कि सेवा का मतलब धन ही नहीं है आप आइये और अपने हाथों से वितरण कर इस पुनीत कार्य के सहभागी बनिये।

वहीं सतेन्द्र शर्मा “सत्तन” जी कहा कि गरीबो को अपने हाथों से भोजन कराकर जो सुख मिलता है वो कल्पना विहीन है उन्होंने कहा हर व्यक्ति को सेवाभाव से इस तरह का कार्य करना चाहिए हम संस्था की इस पहल की भूरि भूरि प्रसंसा करते है।

नीरज शर्मा राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि भोजन पूर्ण स्वच्छता के साथ बगैर लहसुन प्याज के हाइजनिक तरीके से बाला जी टेन्ट हाउस, आशियाना में बनता है। सभी से अपील है कि आकर जुड़े और इस पुनीत कार्य मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर हमारा मार्गदर्शन करें।

कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक अनिल शुक्ला (बालाजी टेन्ट हाउस) संस्था के राष्ट्रीय महासचिव नीरज शर्मा, अजय बाजपेई, भारत शर्मा, ऋषभ बाजपेई, संजय श्रीवास्तव, सतेंद्र शर्मा “सत्तन”, प्रेम आनन्द श्रीवास्तव, अलोक पाठक, गगन शर्मा, आशीष श्रीवास्तव, सोनेलाल उर्फ जग्गा, आलोक त्रिपाठी, राजेश शर्मा, सुबोध मिश्रा, राजीव पांडेय, सी एच तिवारी, रंजीत कश्यप, सीमा मिश्रा, कुसुम गौड़ शामिल रहे।