आगरा में सामूहिक दुष्कर्म : BJP के ब्लॉक प्रमुख ने युवती के साथ किया गैंगरेप,नौकरी दिलाने के लिए होटल में बुलाया था, आरोपी लाल सिंह गिरफ्तार

थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में रविवार को युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को थाने ले आई। तहरीर के आधार पर बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह और उसके साथी यतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

आगरा में सामूहिक दुष्कर्म : BJP के ब्लॉक प्रमुख ने युवती के साथ किया गैंगरेप,नौकरी दिलाने के लिए होटल में बुलाया था, आरोपी लाल सिंह गिरफ्तार
आगरा में सामूहिक दुष्कर्म : होटल में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा प्रखंड प्रमुख लाल सिंह गिरफ्तार

आगरा में BJP के ब्लॉक प्रमुख पर युवती के साथ गैंगरेप करने का आरोप लगा है। थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में रविवार को युवती के साथ गैंगरेप किया। युवती ने आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती को थाने ले आई। तहरीर के आधार पर बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह और उसके साथी यतेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

खुर्जा की युवती को नौकरी दिलाने के लिए बुलाया : युवती ने पुलिस को बताया कि बाह का ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह ने उसे ताजगंज क्षेत्र में मिलने के लिए फोन कर बुलाया था। बताई जगह पर जब वह पहुंची तो लाल सिंह उसे एक होटल में ले गया। होटल में उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। युवती ने बताया कि वह खुर्जा क्षेत्र की रहने वाली है। खुर्जा की एक युवती ने रविवार रात करीब 11 बजे यूपी-112 पर फोन कर रेप की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची l

होटल में दोस्त के साथ मिलकर किया रेप : युवती का आरोप है कि दोपहर करीब तीन बजे युवक के बताए स्थान पर पहुंची थी। आरोप है कि लाल सिंह ने अपने साथ युवती को गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी में ही काफी देर तक युवक ने युवती से बात की। इसके बाद वह उसे ताजगंज इलाके के एक होटल में ले गया। यहां पर युवक का एक दोस्त भी पहुंच गया। दोनों ने मिलकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद दोनों युवक होटल से फरार हो गए।

तीन महीने से युवती के संपर्क में था आरोपी : आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद युवती ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह तीन महीने से युवती के संपर्क में था। पुलिस को युवती के मोबाइल में लाल सिंह की वॉट्सऐप चैटिंग भी मिली हैं। इसके आधार पर सोमवार सुबह तकरीबन चार बजे पुलिस ने आरोपी को बाह के फरैरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।