ग्वालियर में दोस्त ने रेप कर लड़की की हत्या की थी : 35 दिन से ढूंढ रही MP-UP के 8 थानों की पुलिस

मगरमच्छ से भरी नदी में 14 साल की लड़की की लाश ढूंढी जा रही है। मध्यप्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में 20 किलोमीटर तक 15 लोगों की टीम नदी में उतारी गई है। पुलिस ने इटावा, कानपुर और इलाहाबाद पुलिस को भी पत्र लिखकर शव के बारे में बताया है। अब शव नहीं मिलने से पुलिस के सामने आरोपियों को सजा दिलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

ग्वालियर में दोस्त ने रेप कर लड़की की हत्या की थी :  35 दिन से ढूंढ रही MP-UP के 8 थानों की पुलिस
चंबल से यमुना घाट तक की तलाश, लाश गायब

चंबल नदी में अब तक की सबसे बड़ी सर्चिंग चल रही है। मगरमच्छ से भरी नदी में 14 साल की लड़की की लाश ढूंढी जा रही है। मध्यप्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा में 20 किलोमीटर तक 15 लोगों की टीम नदी में उतारी गई है। लड़की की कद काठी का पुतला चंबल पुल से ट्रक के अंदर से फेंका गया। उसके पीछे-पीछे सर्चिंग टीम गई। 35 दिन में दो प्रदेशों की 8 थाना क्षेत्रों की सीमा में चंबल और यमुना नदी में तलाश की गई, लेकिन लाश नहीं मिली।

चंबल नदी यमुना में जाकर मिलती है। मध्यप्रदेश पुलिस ने यमुना नदी में भी तलाश की। पुलिस ने इटावा, कानपुर और इलाहाबाद पुलिस को भी पत्र लिखकर शव के बारे में बताया है। अब शव नहीं मिलने से पुलिस के सामने आरोपियों को सजा दिलाना चुनौतीपूर्ण हो गया है।

ग्वालियर के आंतरी कछौआ निवासी 14 वर्षीय लड़की 27 दिसंबर 2021 को लापता हो गई थी। परिजन को जब वह कहीं नहीं मिली तो वे आंतरी थाना पहुंचे। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस की जांच में पता लगा कि नाबालिग की गांव के ही 18 वर्षीय अजीत रजक पुत्र जगदीश निवासी बड़की सराय से दोस्ती थी। इसके बाद पुलिस को पता लगा कि छात्रा एक मोबाइल भी चलाती थी। मोबाइल को जांच में लिया तो अजीत से चैटिंग के कुछ मैसेज मिले। जब पुलिस ने रविवार का अजीत को उठाया तो एक के बाद एक क्लू मिलते गए और पूरी कहानी खुलती चली गई।

ग्वालियर से फर्रुखाबाद तक दो चक्कर लगाए, रेप किया अजीत ने 27 दिसंबर को लड़की को हाईवे पर मिलने बुलाया था। यहां उसने अपने ट्रक ड्राइवर दोस्त आकाश बघेल (22) और गोलू बघेल को भी बुला लिया। यहां से लड़की को ट्रक में बैठाकर भाग गए। ग्वालियर से यूपी के फर्रुखाबाद के दो चक्कर लगाए। अजीत ने दो दिन तक नाबालिग से रेप किया। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। शव को रजाई में लपेटकर भिंड-इटावा हाईवे पर बने पुल से चंबल नदी में फेंक दिया। इस खुलासे के बाद पुलिस चंबल नदी के पुल पर पहुंची। यहां पुलिस ने कई दिन शव को तलाशने सर्च ऑपरेशन चलाया।

इस मामले में पुलिस और FSL (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम एक्सपर्ट के साथ चंबल नदी भी पहुंची थी। यहां देखा कि लड़की का पुतला बहकर कहां जा सकता है। सामने आया कि वह यूपी की तरफ गया होगा। इसके बाद पुलिस की टीम नदी के किनारे वाले थानों में जानकारी देकर उनकी मदद से तलाश में जुट गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने मोबाइल में मिली चैटिंग के आधार पर अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस चंबल नदी से रजाई, लड़की के कपड़े और टूटा हुआ मोबाइल बरामद किया जा चुका है। इसके अलावा कु़छ बाल भी मिले थे, जो नाबालिग के बताए जा रहे हैं। बालों को जांच के लिए भेजा गया है। बालों से डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।

चंबल नदी में काफी संख्या में मगरमच्छ हैं। पुलिस को यह भी डर है कि काफी दिन हो गए हैं। मगरमच्छ, लड़की की लाश खा गए होंगे। बता दें कि इस हिस्से में पहले भी मगरमच्छ लोगों पर हमला कर चुके हैं।

लड़की के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी के साथ जो हुआ है, वह किसी की बेटी के साथ न हो। पुलिस अपने स्तर पर पूरी जांच कर रही है। आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए। लड़की के भाई का कहना है कि बहन को इंसाफ मिलना चाहिए और आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

इस मामले में आंतरी थाना प्रभारी रमाकांत उपाध्याय का कहना है कि नदी से सटे यूपी के छह थानों से संपर्क किया गया था। सर्च ऑपरेशन भी चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके अलावा हो सकता है कि चंबल से यमुना में शव चला गया हो, इसलिए इटावा, कानपुर और इलाहाबाद शहरों की पुलिस तक चिट़्ठी भेजी गई है। लड़की के शव की तलाश की जा रही है। शव नहीं मिलता है तो घटनास्थल से मिले टूटे मोबाइल, बाल और रजाई को सबूत बनाकर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएंगे।