महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम रूपनगर के वर्तमान ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई अस्पताल में भर्ती

घटना का कारण पुरानी चुनावी रंजिश बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रूपनगर के वर्तमान प्रधान मिठाई लाल रविवार दोपहर में अपने गन्ने के खेत से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने उन पर पीछे से हमला कर मार डाला।

महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम रूपनगर के वर्तमान ग्राम प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई अस्पताल में भर्ती
बलरामपुर के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में ग्राम प्रधान की हत्या।

महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम रूपनगर के वर्तमान प्रधान राधेश्याम वर्मा उर्फ मिठाई लाल की बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े हत्या कर दी। घटना में मिठाई लाल का चचेरा भाई मनीष उर्फ कल्लू भी घायल हो गया।

घटना का कारण पुरानी चुनावी रंजिश बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रूपनगर के वर्तमान प्रधान मिठाई लाल रविवार दोपहर में अपने गन्ने के खेत से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने उन पर पीछे से हमला कर मार डाला।

मिठाई लाल के पीछे उनका चचेरा भाई कल्लू बाइक से आ रहा था। घटना को देखकर वह भागने लगा और बाइक से गिरकर बेहोश हो गया। कुछ लोगों का कहना है कि मिठाई लाल की गोली मारकर हत्या की गई है वहीं कुछ लोग इसे नुकीले हथियार से मारने की बात कर रहे हैं। हालांकि अभी किसी ने ना तो थाने में कोई तहरीर दी है और ना ही यह बता पा रहे हैं कि हत्या किस हथियार से की गई है।

कल्लू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे सीओ राधा रमन सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।