राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए: पंकज सिंह

चौक में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव का भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह ने किया शुभारम्भ विधायक पंकज सिंह ने लखनऊवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनायें दीं शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के अनुरोध पर गोलागंज में चाय पर चर्चा पर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह लखनऊ में रिकॉर्ड मतदान कराने की जिम्मेदारी उठाएंगे व्यापारी

राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए: पंकज सिंह
विधायक पंकज सिंह ने लखनऊ वासियों को महावीर जयंती शुभकामनायें

लखनऊ। 18 अप्रैल भगवान श्री राम जी जब सत्य और मर्यादा को स्थापित करने निकले तब मर्यादा पुरुषोतम श्री राम कहलाये। त्याग, तपस्या, समर्पण से ही विशिष्ठ व्यक्तित्व की पहचान होती है। समाज हित में जीवन के वैभव, राजपाट का त्याग करने वाले ही भगवान महावीर और बुद्ध हुए। हमको ये सीख अपने इतिहास और पूर्वजों से लेनी चाहिए। ये बातें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक पंकज सिंह ने गुरुवार शाम खुन खुन जी रोड चौक पर आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक 2024 महोत्सव में कही। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महावीर जयंती की बधाई और शुभकामनायें दीं। यहां अखिल भारतीय कवि सम्मलेन "एक शाम महावीर के नाम" का भी आयोजन किया गया था। विधायक पंकज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक नीरज बोरा भी मंच पर रहे। व्यापारी नेता आदीश जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। पूर्व डीजीपी एके जैन बाबू धर्मवीर जी, बाबू हंसराज, बाबू कैलाश चंद, आशु जैन, हंसराज जी, डॉ संदीप तिवारी का सम्मान किया गया। अभय जैन, पार्षद अनुराग मिश्र अन्नू, साकेत शर्मा, नीतीश, विनोद माहेश्वरी, अभिषेक खरे समेत कई लोग मौजूद रहे। 

इससे पहले विधायक पंकज सिंह शहर के प्रतिष्ठित व्यापारियों के अनुरोध पर उनके आवास पर गोलागंज में आयोजित चाय पर चर्चा में पहुंचे। यहां शहर के कई प्रतिष्ठित व्यापारियों से मिले। व्यापारियों की समस्याओं को सुनने के बाद उनके समाधान के प्रयास का आश्वासन भी दिया। लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की जिम्मेदारी व्यापारियों ने उठाने का आश्वासन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को दिया। कार्यक्रम आरएसएस के सेवा प्रकल्प के पदाधिकारी और अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गुप्ता 'मर्चेंट' के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

 विधायक पंकज सिंह ने इस मौके पर व्यापारियों से 20 मई को लखनऊ में होने वाले लोक सभा चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। लोकतंत्र के पर्व में उत्साह से मनाने और अपने आसपास रहने वाले लोगों को मतदान करने के लिये जागरूक करने और उनसे सम्पर्क करते रहने का आग्रह भी किया। लखनऊ में देश के रक्षा मंत्री और सांसद राजनाथ सिंह के विकास कार्यों पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लखनऊ को आप लोग और बेहतर देखेंगे। व्यापारियों के लिये बोलते हुए उन्होंने कहा कि जहाँ शहर की कानून व्यवस्था बेहतर हुईं है। वहीं मुख्यमंत्री जी का बुलडोजर माफियाओं के लिये तैयार खड़ा है इसके साथ ही देश के दुश्मनों को सबक सिखाने के लिये ब्राह्मओस मिसाइल निर्माण कार्य भी प्रगतिशील है। 

उन्होंने लखनऊ में लगातार विकास कार्यों के चलते रहने के लिये फिर से कमल का फूल खिलाने और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिये भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ने का निवेदन व्यापारियों से किया। 

व्यापारी डॉ गिरीश गुप्ता, डॉ संदीप अग्रवाल, डॉ दीपक अग्रवाल, रमेश चंद गुप्ता, अभिषेक खरे, मध्य विधानसभा की चुनाव संचालन समिति के सह संयोजक शिव शंकर शर्मा, अतुल अवस्थी, पार्षद रजनीश गुप्ता, साकेत शर्मा, राहुल मिश्र मोंटी समेत कई व्यापारी चाय पर चर्चा के दौरान मौजूद रहे।