यूपी कांग्रेस चुनाव के मुख्य प्रभारी बनाए गए भूपेश बघेल : सीएम छत्तीसगढ़ की देखरेख में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, महासचिव ने जारी किया पत्र

महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बीते पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शुक्रवार दोपहर को दिल्ली पहुंची है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के ऐलान करने के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है।

यूपी कांग्रेस चुनाव के मुख्य प्रभारी बनाए गए भूपेश बघेल : सीएम छत्तीसगढ़ की देखरेख में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी, महासचिव ने जारी किया पत्र
आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर महासचिव केसी वेणूगोपाल ने आदेश जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस आगामी विधानसभा के चुनाव जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल को दी है। आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर महासचिव केसी वेणूगोपाल ने नियुक्त किया है। महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने बीते पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद शुक्रवार दोपहर को दिल्ली पहुंची है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने के ऐलान करने के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ सरकार में मच है खींचतान : उत्तर प्रदेश चुनाव की मुख्य जिम्मेदारी पाने वाले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मची खींचतान और विधायकों के दिल्ली जाने का सिलसिला जारी है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा मीडिया इसके पीछे क्यों पड़ी है। विधायकद तो आते-जाते रहते हैं। कोई राजनीतिक घटनाक्रम हुआ क्या? गए हैं तो आ जाएंगे। हर व्यक्ति स्वतंत्र है। कोई आदमी आए-जाए, जब कोई राजनीतिक घटनाक्रम हो तब इसे जोड़ा जाना चाहिए। जब कोई घटना ही नहीं घट रही है तो इसे राजनीतिक चश्मे से क्यों देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

30 अगस्त को लखनऊ ब्राह्मणों पर दिया था आपत्तिजनक बयान : दरअसल, सामाजिक कार्यकर्ता नंद कुमार बघेल बीते महीने UP के दौरे पर आए हुए थे। 30 अगस्त को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल लखनऊ शिक्षक भर्ती में गलत आरक्षण प्रक्रिया अपनाने पर धरना दे रहे युवाओं के बीच पहुंचे और उनका समर्थन किया।

नंद कुमार बघेल ने इसी धरना प्रदर्शन के दौरान ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। लखनऊ में नंद कुमार बघेल ने कहा था कि जिसका वोट, उसी की सरकार। उन्होंने आगे बताया कि ब्राह्मण विदेशी हैं, जिस तरह अंग्रेज यहां से गए, वो भी यहां से जाएंगे। ब्राह्मण सुधर जाएं, या तो जाने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है, कि वह विदेशी हैं और हमे अछूत मानते हैं। हमारे सारे अधिकार छीन रहे हैं। बघेल ने कहा था कि गांवों में भी अभियान चलाकर उनका बहिष्कार करेंगे।