लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी इलाके में दलित किशोरी से दुष्कर्म : गंभीर हालत में डॉक्टरों ने किया लखनऊ रेफर

मोहम्मदी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का 5 युवकों पर आरोप लगाया है। किशोरी और आरोपी दोनों दलित समाज से आते है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी इलाके में दलित किशोरी से दुष्कर्म : गंभीर हालत में डॉक्टरों ने किया लखनऊ रेफर
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में दलित किशोरी से दुष्कर्म

लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र में गन्ने के खेत मे दलित किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की हालत गम्भीर होने पर उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। किशोरी अपनी दादी को खाना देने के लिए गई थी कि इसी बीच गांव के ही एक युवक ने उसे खेत में दबोच लिया। पीड़िता को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के भाई की तहरीर पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है l

पीड़िता पिता ने बताया की किशोरी खेत मे अपनी दादी को खाना देने के लिए जा रही थी। जहां पर 5 युवकों ने उसे गन्ने के खेत मे जबरन खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। किशोरी चिल्लाने की आवाज को सुनकर आसपास के लोग खेत की ओर गए। लोगों को पास आता देख पांचों आरोपी किशोरी को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। किशोरी की हालात बिगड़ने पर परिजन किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने हालात को गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 5 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली प्रभारी अम्बर सिंह ने बताया कि मोहम्मदी क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का 5 युवकों पर आरोप लगाया है। किशोरी और आरोपी दोनों दलित समाज से आते है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।