दिल्ली : 3 देशों के 8 दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू

देश के वाइस प्रेसिडेंट एम. वेंकैया नायडू आज तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। उपराष्ट्रपति का यह दौरा 8 दिनों का होगा।

दिल्ली  : 3 देशों के 8 दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू
3 देशों के 8 दिवसीय दौरे के लिए रवाना हुए उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू

देश के वाइस प्रेसिडेंट एम. वेंकैया नायडू आज तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं। उपराष्ट्रपति का यह दौरा 8 दिनों का होगा। नायडू आज (30 मई) को पहले सेंट्रल अफ्रीका के देश गैबॉन जाएंगे। इसके बाद वो पश्चिमी अफ्रीका में स्थित देश सेनेगल का दौरा करेंगे। यहां से उपराष्ट्रपति 4 जून को कतर जाएंगे।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक एम. वेंकैया नायडू 4 जून से 7 जून कतर के दौरे पर रहेंगे। ये भारत के उपराष्ट्रपति का पहला कतर दौरा होगा। ये दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे हो रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के बृहस्पतिवार (Thursday) को जारी एक बयान के अनुसार, भारत से उपराष्ट्रपति के स्तर पर इन तीन देशों की यह पहली यात्रा होगी। गेबन और सेनेगल के लिये भारत से यह पहली उच्च स्तरीय यात्रा होगी। मंत्रालय के अनुसार, ‘उपराष्ट्र पति नायडू की इन तीन देशों की यात्रा के दौरान कई द्विपक्षीय समझौतों पर भी हस्ताक्षर किये जाने की संभावना है।

बयान में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति की कतर यात्रा ऐसे समय मे हो रही है जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उपराष्ट्रपति 30 मई से एक जून तक गेबन की यात्रा पर रहेंगे। वह, गेबन की प्रधानमंत्री रोज क्रिश्चियन ओसोउका रापोंडा के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता करेंगे l नायडू गेबन के राष्ट्रपति अली बोंगो ओंदिम्बा एवं अन्य गणमान्य लोगों से भी भेंट करेंगे।वह गेबन में कारोबारी समुदाय से बातचीत करेंगे और वहां भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।