मुंबई में महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी : 30 साल की महिला के साथ देर रात 3 बजे गैंगरेप, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट; एक आरोपी गिरफ्तार

महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आज सुबह महिला को खैरानी रोड पर गंभीर हाल में बरामद किया था। महिला को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मुंबई में महिला से निर्भया जैसी दरिंदगी : 30 साल की महिला के साथ देर रात 3 बजे गैंगरेप, गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट; एक आरोपी गिरफ्तार
साकीनाका पुलिस स्टेशन की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है और अभी तक एक शख्स को अरेस्ट किया गया है।

मुंबई के साकीनाका इलाके में एक 30 वर्षीय महिला के साथ रेप और दरिंदगी की वारदात हुई है। पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक एक आरोपी को अरेस्ट किया है और इसमें कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पीड़िता के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी करने की बात भी सामने आ रही है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, वारदात रात तीन बजे के आसपास हुई है। महिला के साथ गैंगरेप के बाद आरोपियों ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाली है। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आज सुबह महिला को खैरानी रोड पर गंभीर हाल में बरामद किया था। महिला को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

महिला के इंटरनल पार्ट्स में सीरियस इंजरी : डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला के इंटरनल पार्ट्स में इंजरी है। महिला का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी गई है। डीसीपी और एडिशनल पुलिस कमिश्नर साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहन चौहान के रूप में हुई है।

CCTV फुटेज के आधार पर हुई आरोपी की गिरफ्तारी : मामले की जांच कर रहे DCP महेश्वर रेड्डी ने बताया,'रात 3.30 बजे पुलिस कंट्रोल नंबर पर फोन आया था, कॉल पर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि खैरानी रोड पर एक महिला बेहोश पड़ी हुई है और खून से लथपथ है। जिसके बाद साकीनाका पुलिस स्टेशन की एक टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को मुंबई के राजावाड़ी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में जांच जारी है, इसलिए हम अभी सिर्फ इतना ही बता सकते हैं। हमने डॉक्टर के ओपिनियन के बाद FIR दर्ज की है और घटनास्थल पर लगे CCTV कैमरे की जांच के बाद मोहन चौहान(45) नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है।'

पुणे में एक सप्ताह में हुईं रेप की तीन वारदातें : पिछले एक सप्ताह के दौरान महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे में भी रेप की तीन वारदातों ने सभी को हिला कर रख दिया है। यहां सबसे पहले 31 अगस्त को 14 साल की एक नाबालिग संग 13 लोगों ने गैंगरेप किया था। गैंगरेप के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दूसरी वारदात 8 सितंबर को पुणे रेलवे स्टेशन के पास हुई। यहां फुटपाथ किनारे सो रही एक 6 साल की बच्ची को एक ऑटोवाला अपने साथ उठा ले गया और उसके साथ रेप किया। दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका पुणे के अलग-अलग हॉस्पिटल में इलाज जारी है। तीसरी वारदात पुणे के खेड़ तहसील में सामने आई है। यहां 12 साल की एक नाबालिग का 5 लोगों ने अलग-अलग समय रेप किया है। सभी आरोपी फिलहाल गिरफ्तार हैं।