प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा अवश्य लगाएं- वन मंत्री

वन मंत्री ने त्रिवेणी वन की स्थापना कर वन महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ

प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा अवश्य लगाएं- वन मंत्री
वन महोत्सव 2025

लखनऊ। वन महोत्सव 2025 के अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान, जलवायु परिवर्तन डॉ अरूण कुमार सक्सेना ने अपने कर कमलों से कुकरैल पिकनिक स्पॉट वन क्षेत्र में त्रिवेणी वन (पीपल, बरगद एवं नीम) का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार, प्रमुख सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने भी पौध रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में वन मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारीगण, स्कूली बच्चों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं सहित आम-जनमानस द्वारा प्रतिभाग किया गया।

वन महोत्सव कार्यक्रम 2025 में राज्यमंत्री श्री सक्सेना ने योगा प्वाइंट एवं ओपेन जिम का अनावरण किया। जो कुकरैल पिकनिक स्पॉट क्षेत्र में आने वाले सैलानियों के लिए मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनेगा। इसी उपलक्ष्य में मंत्री ने उपस्थित जन-मानस से एक-एक पौधा लगाने के लिए आग्रह किया गया एवं पौधों को बचाने का प्रयास एवं सुरक्षा करने हेतु संकल्प लेने हेतु अपील की गई। मंत्री ने वन महोत्सव के अवसर पर स्कूली बच्चों को सहजन का पौध वितरित किया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने उत्तर प्रदेश वन विभाग द्वारा वनों की स्थापना पर बल देने एवं जन-सहभागिता से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम सफल बनाने का अनुरोध किया गया।

इस वन महोत्सव कार्यक्रम में अवध वन प्रभाग, लखनऊ के उप प्रभागीय वनाधिकारी, लखनऊ श्री हरी लाल एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी, मोहनलालगंज श्री चन्दन चौधरी भी सम्मिलित रहे।