मॉर्डन हुई यूपी की पुलिस : 155 थाने व महिला हेल्प-डेस्क स्थापित, आधुनिक संसाधनों से लैस हुआ पुलिस विभाग, अपराधियों पर चला हंटर, 15.74 अरब की संपत्ति जब्त

महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हुई। साथ ही प्रदेश में 18 विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं, लखनऊ में फारेंसिक इंस्‍टीट्यूट का निर्माण हुआ

मॉर्डन हुई यूपी की पुलिस : 155 थाने व महिला हेल्प-डेस्क स्थापित, आधुनिक संसाधनों से लैस हुआ पुलिस विभाग, अपराधियों पर चला हंटर, 15.74 अरब की संपत्ति जब्त
उत्तर प्रदेश में पुलिस की अपराधियों पर पकड़ बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों से लैस हुआ पुलिस विभाग

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग को पुलिस की अपराधियों पर पकड़ बनाने के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से लेस किया जा रहा है। प्रदेश में 155 नए थाने और 50 पुलिस चौकियों को बनाया गया है। वहीं 1.5 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती कर तैनाती दे दी गई। महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश के 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की हुई। भूमफियाओं पर लगाम कसने के लिए एंटी भूमाफिया टास्‍क फोर्स का गठन कर पिछले चार सालों में माफिया की 15.74 अरब की संपत्ति जब्‍त की गई। वहीं पुलिस मुठभेड़ में 139 अपराधी मार गिराए गए। जबकि 3196 अपराधी पुलिस की गोली से घायल हुए। हालांकि इस दौरान 13 पुलिस कर्मियों को जान चली गई और 1122 पुलिस कर्मी घायल हुए।

प्रदेश में 18 विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं, लखनऊ में फारेंसिक इंस्‍टीट्यूट का निर्माण : यूपी पुलिस को मॉडर्न पुलिस बनाने के लिए उनको अत्‍याधुनिक हथियारों व टेक्नालॉजी से लैस किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के 18 जिलों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं स्‍थापित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ फॅारेंसिक साइंसेज का निर्माण लखनऊ में शुरू हो चुका है। वहीं 16 जोन में साईबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए साइबर सेल की स्थापना की गई।

पुलिस विभाग में हुई 1.5 लाख भर्ती, नए बने 155 पुलिस थाने व 50 चौकी : यूपी पुलिस की अपराधियों पर पकड़ बनाने के लिए प्रदेश में 155 नए थाने और 50 पुलिस चौकियां बनाई गई। वहीं 1.5 लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की गई। महिलाओं के लिए प्रदेश के सभी 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। केंद्र की तर्ज पर यूपीसीआईएसएफ का गठन किया गया। भूमफियाओं पर लगाम कसने के लिए एंटी भूमाफिया टास्‍क फोर्स का गठन किया गया।

यूपी के टॉप 25 माफिया की 702 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त : यूपी पूलिस ने टॉप 25 माफिया पर नकेल कसने के लिए उनकी अपराधिक गतिविधियों से बनाई गई करीब 702 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की। साथ ही उनके संबंधियों के 250 से अधिक शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत पिछले चार साल में करीब 15.74 अरब की अवैध सम्पत्ति जब्त की है।

यूपी में दर्ज हुए 13हजार अपराधियों पर मुकदमें, 43 हजार गरिफ्तार : उत्तर प्रदेश में मार्च 2017 से अब तक गैंगेस्टर एक्ट के तहत 13801 मुकदमें विभिन्न जिलों में दर्ज हुए हैं। जिसमें 43294 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसमें 10402 अपराधी 25 हजार रुपये के इनामी थे। वहीं 630 के खिलाफ रासुका की लगाई गई।

गैंगेस्टर अधिनियम में इन जगह पर हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई

  • वाराणसी जोन में 420 मामलों में 2 अरब, 2 करोड़, 29 लाख
  • गोरखपुर जोन में 208 मामलों में 2 अरब, 64 करोड़, 85 लाख
  • बरेली जोन में 1 अरब, 84 करोड़, 82 लाख

इन माफिया की हुई संपत्ति जब्त

  • माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह की 194 करोड़ रुपये
  • माफिया अतीक अहमद गिरोह की 355 करोड़ रुपये
  • गैंगेस्टर सुंदर भाटी गिरोह की 63 करोड़ रुपये
  • अपराधी कुंटू सिंह की 17 करोड़