गोरखपुर की महिला से ठगे थे 8.64 लाख रुपए, चार महीने से फरार बलिया का जालसाज लखनऊ से गिरफ्तार

गोरखपुर की कैंट पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रेलवे में नौकरी देने और ठगी करने वाले जालसाज भोलानाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कैंट पुलिस ने जालसाज को सोमवार की सुबह लखनऊ के ओमेगा सिटी से पकड़ा है।...

गोरखपुर की महिला से ठगे थे 8.64 लाख रुपए, चार महीने से फरार बलिया का जालसाज लखनऊ से गिरफ्तार
गोरखपुर की महिला से ठगे थे 8.64 लाख रुपए

गोरखपुर की कैंट पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर रेलवे में नौकरी देने और ठगी करने वाले जालसाज भोलानाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कैंट पुलिस ने जालसाज को सोमवार की सुबह लखनऊ के ओमेगा सिटी से पकड़ा है।

आरोपित भोलानाथ सिंह मूल रूप से बलिया के हरसड़ धुरीडीह का रहने वाला है। वह 2019 से कैंट इलाके के सिंघड़िया में रहता था। सिंघड़िया पर रहने के दौरान ही 2019 में आरोपित भोलानाथ सिंह व उसके बेटे सौरभ सिंह ने म​हिला के बेटे सौरभ की नौकरी दिलाने के नाम पर 8.64 लाख रुपए की ठगी की थी। 28 नवंबर 2021 को मालवीय नगर ​कालोनी निवासी पीड़ित सरोज सिंह पत्नी हरगोविंद सिंह ने केस दर्ज कराया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था।

चार माह से फरार था आरोपित : कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के मालवीय नगर निवासी सरोज सिंह ने 28 नवंबर 2021 को आरोपित भोलानाथ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि आरोपित ने महिला के बेटे सौरभ सिंह को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 8.64 लाख रुपए लिए। इसके बाद उसने फर्जी नियुक्ति पत्र, परिचय पत्र और स्थानान्तरण पत्र दे दिया।

तभी से आरोपित फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। ​रविवार को गिरफ्तारी के लिए टीम लखनऊ रवाना हुई और सोमवार की सुबह थाना बीबीडी के ओमेगा ग्रीन टावर नंबर 4 के फ्लैट नंबर 905 से गिरफ्तार कर लिया।