कैंट विधानसभा में लगातार बढ़ रहा भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक का जनसमर्थन

कानून मंत्री बृजेश पाठक को जिताने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई पड़ रहा है। व्यापारियों, अधिवक्ताओं, विभिन्न समाज और वर्गों के लोगों का समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह लोग उनके स्वागत कार्यक्रम रख रहे हैं, स्थानीय नागरिकों की बैठकों में भी उनका जाना हो रहा है। सभी जगह लोग उनको प्रचंड मतों से जीत दिलाने का आश्वासन भी दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जनसम्पर्क कर रहे हैं।

कैंट विधानसभा में लगातार बढ़ रहा भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक का जनसमर्थन
भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक

लखनऊ : कैंट विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और प्रदेश सरकार में कानून मंत्री बृजेश पाठक को जिताने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई पड़ रहा है। व्यापारियों, अधिवक्ताओं, विभिन्न समाज और वर्गों के लोगों का समर्थन मिल रहा है। जगह-जगह लोग उनके स्वागत कार्यक्रम रख रहे हैं, स्थानीय नागरिकों की बैठकों में भी उनका जाना हो रहा है। सभी जगह लोग उनको प्रचंड मतों से जीत दिलाने का आश्वासन भी दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता भी अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जनसम्पर्क कर रहे हैं।

मुख्य बातें

  • स्थानीय लोगों से मिल रहा प्यार, जगह-जगह हो रहा स्वागत, बैठकों में भी जीत दिलाने के लिए जनता से मिल रहा आश्वासन
  • रामनगर आलमबाग, विशेश्वर नगर, न्यू श्रीनगर, पान दरीबा में भाजपा प्रत्याशी का जनता ने किया स्वागत
  • जनता के साथ बैठकों में बृजेश पाठक ने भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की
  • भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचितों के उत्थान की गारंटी : बृजेश पाठक

भाजपा प्रत्याशी बृजेश पाठक शनिवार को लखनऊ कैंट विधानसभा में सिंधी गर्ल कॉलेज, रामनगर आलमबाग में आयोजित बैठक में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनता से कहा कि गांव,  गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचितों के उत्थान की गारंटी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही है। उन्होंने जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की। इसके बाद वो गुप्ता गेस्ट हाउस, विशेश्वर नगर पहुंचे। यहां लोगों से उनको जीत का आश्वासन मिला। बसंत टावर आलमबाग, लखनऊ में व्यापारियों और प्रबुद्ध वर्ग की जन सभा को भी उन्होंने संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से भाजपा को जीत दिलाने को कहा। न्यू श्रीनगर आलमबाग में जनसम्पर्क के बाद, चंदरनगर आलमबाग में बैठक को संबोधित किया। पान दरीबा में में व्यापारियों ने उनको जोरदार स्वागत किया। वे पान दरीबा में प्राचीन महादेव मंदिर में दर्शन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने भी गये।

पल्लव शर्मा
सीनियर पत्रकार