धारावी में रहने वाले शख्स में मिला ओमिक्रॉन वेरिएंट, तंजानिया से आए इस शख्स ने नहीं ली थी एक भी वैक्सीन

जी नॉर्थ वार्ड की सहायक आयुक्त किरण दिघवकर ने बताया कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित यह तीसरा मरीज है। 49 साल का यह शख्स 4 दिसंबर को तंजानिया से मुंबई वापस लौटा था। तंजानिया से लौटने के बाद इसका आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ और इसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद इसे सेवन हिल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आज इसकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

धारावी में रहने वाले शख्स में मिला ओमिक्रॉन वेरिएंट, तंजानिया से आए इस शख्स ने नहीं ली थी एक भी वैक्सीन
मुंबई एयरपोर्ट पर हुए रेंडम RT-PCR टेस्ट में इस शख्स में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है।

एशिया के सबसे बड़े स्लम यानी धारावी में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित एक मरीज मिलने के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका की चिंता बढ़ गई है। यह शख्स तंजानिया से लौटा था। मुंबई का धारावी पहले भी कोरोना का हॉटस्पॉट रह चुका है। फिलहाल इसे सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खास यह है कि इसमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं नजर आ रहे हैं।

जी नॉर्थ वार्ड की सहायक आयुक्त किरण दिघवकर ने बताया कि कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित यह तीसरा मरीज है। 49 साल का यह शख्स 4 दिसंबर को तंजानिया से मुंबई वापस लौटा था। तंजानिया से लौटने के बाद इसका आरटी-पीसीआर टेस्ट हुआ और इसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद इसे सेवन हिल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। आज इसकी जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

इस शख्स ने नहीं ली थी वैक्सीन की कोई डोज : यह शख्स धारावी की एक मस्जिद का मौलाना बताया जा रहा है और अभी तक इसके कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगवाई है। अब उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है, जिससे उनका भी टेस्ट कराया जा सके।

बीएमसी के धारावी मॉडल की पूरे देश में हुई थी चर्चा : कोरोना की पहली लहर के दौरान धारावी इलाका कोरोना का हॉटस्पॉट बनकर उभरा था। लेकिन प्रशासन ने बहुत ही एहतियात के साथ संक्रमण पर काबू पा लिया था। जिसके बाद पूरे देश में धारावी मॉडल की चर्चा हुई थी। मुंबई का धारावी एशिया का सबसे बड़ा स्लम एरिया माना जाता है। यहां पर करीब साढ़े 7 लाख लोग रहते हैं।

कोरोना वायरस के 789 नए मामले दर्ज : महाराष्ट्र में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना वायरस के 789 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं सात लोगों की मौत हो गई है। अब मुंबई के धारावी में ओमिक्रॉन वेरिएंट का मामला मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।