बीकेटी के शाहपुर गांव में गरीबों को वितरित किए गए कंबल

स्वयंसेवी संस्था ने किया कार्यक्रम का आयोजन

बीकेटी के शाहपुर गांव में गरीबों को वितरित किए गए कंबल
कंबल वितरित

लखनऊ। ऑलमाइटी शिवा एसोसिएशन (एन.जी.ओ.) ने जरूरतमंदों को कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। ग्राम पंचायत कुनौरा शाहपुर , तहसील बीकेटी, लखनऊ पर हुए कम्बल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार सेवानिवृत उप निदेशक कृषि विभाग रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजेश कुमार ने सैकड़ो की संख्या में आये निर्धन व्यक्तियों एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आलमाइटी शिवा एसोसिएशन, एनजीओ द्वारा आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार के प्रकल्प चला रही है जो की बहुत ही सराहनीय है। संस्था के सचिव आदित्य चौधरी ने बताया कि ऑलमाइटी शिवा एसोसियेशन, एनजीओ लखनऊ में जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कंप्यूटर स्किल्स ट्रेनिंग, कौशल विकास, नि:शुल्क प्रशिक्षुता प्रशिक्षण, सरकार की जनहित योजनाओं का प्रचार प्रसार, जागरूकता अभियान, मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद प्रदान करवाना, वृक्षारोपण, बाल अनाथ आश्रम एवं वृद्ध आश्रम में खाद्य सामग्री व कम्बल वितरण, जरूरतमंदों को नि:शुल्क शिक्षा का आयोजन किया जाता है। इस मौके संस्था की अध्यक्षा अनीता, सचिव आदित्य चौधरी, बीनू पूर्व प्रधान पत्नी पूर्व प्रधान राम नारायण, मीरा कुमारी, शुभम आदि तमाम लोग भी मौजूद रहे।