कांग्रेस आज से प्रदेश के अवध, बुंदेलखंड व पश्चिम तीन जनपदों से निकालेगी प्रतिज्ञा यात्रा : बाराबंकी से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका करेंगी तीनो यात्राओ का शुभारंभ

महिलाओं को चुनाव में 40 फीसदी टिकट देने के साथ इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फ़ोन देने व स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने की प्रतिज्ञा ली है। पांच अन्य प्रतिज्ञाओं का एलान शनिवार को बाराबंकी के हरक से प्रतिज्ञा यात्राओं को झंडी दिखाने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी करेंगी।

कांग्रेस आज से प्रदेश के अवध, बुंदेलखंड व पश्चिम तीन जनपदों से निकालेगी प्रतिज्ञा यात्रा : बाराबंकी से कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रियंका करेंगी तीनो यात्राओ का शुभारंभ
आज कांग्रेस राज्य भर में ‘प्रतिज्ञा यात्रा’ शुरू करने जा रही है.

लखनऊ :  राजनीतिक दल चुनाव को लेकर घोषणायें कर परिवर्तन, विकास व विजय यात्रा निकालने में जुटे हुए है। कांग्रेस वादे नही काम करती है। कांग्रेस ने आम जनमानस के कार्य कराने की प्रतिज्ञा ली हैं। इस संकल्प को जनमानस तक पहुचाने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। प्रदेश के तीन जनपदों से निकलने वाली इन यात्राओं का शुभारंभ कल (शनिवार) को प्रदेश प्रभारी बाराबंकी से करेंगी।

कांग्रेस घोषणाएं नही कार्य करने की लेती "प्रतिज्ञा" : शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रतिज्ञा यात्रा की जानकारी देते हुए कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए सात प्रतिज्ञाएँ ली है। महिलाओं को चुनाव में 40 फीसदी टिकट देने के साथ इंटर पास छात्राओं को स्मार्ट फ़ोन देने  व स्नातक छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी देने की प्रतिज्ञा ली है। पांच अन्य प्रतिज्ञाओं का एलान शनिवार को बाराबंकी के हरक से प्रतिज्ञा यात्राओं को झंडी दिखाने के बाद जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी करेंगी।  

प्रतिज्ञा यात्राओं की विस्तृत जानकारी देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया ने बताया कि प्रदेश के तीन जनपदों से शुरू होने वाली प्रतिज्ञा यात्राओं में पहली यात्रा बाराबंकी (बुंदेलखंड) से शुरू होकर झांसी, दूसरी वाराणसी (अवध) से रायबरेली और तीसरी सहारनपुर (पश्चिम) से शुरू होकर मथुरा में समाप्त हो जाएगी। यह तीनो यात्राएं एक नवंबर को समाप्त होगी। यह यात्राएं विभिन्न  जनपदों  के साथ ग्रामीण अंचलों में होती हुई गुजरेंगी।

मृतक किसानों के परिजनों को मिले 50-50 लाख के चेक

लखनऊ। लखीमपुरखीरी में मृतक किसानों के परिजनों से पंजाब व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने आज अपना किया हुआ वादा पूरा कर दिया। राजधानी के एक होटल में आयोजित समारोह में इन राज्यो के मुख्यमंत्री प्रतिनिधि मंत्रियों ने मृतक चार किसानों व एक पत्रकार के आश्रितों को पचास-पचास लाख रुपये का चेक प्रदान किया। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री प्रतिनिधि मंत्री शिव डहेरिया, पंजाब मुख्यमंत्री प्रतिनिधि रणदीप सिंह नाभा ने मृतक आश्रितों को चेक वितरित किये। इस मौके पर मीडिया चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, ज़ीशान हैदर, संजीव सिंह समेत  तमाम नेता व पदाधिकारी मौजूद थे।

राकेश यादव
स्वतंत्र पत्रकार
मोबाइल न -  7398265003