उत्तर प्रदेश में कोरोना के बीते 24 घंटे में 14803 केस मिले, 20 हजार से ज्यादा ठीक हो गए, एक्टिव केस घटने लगे

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बीते 24 घंटे में 14803 नए केस मिले हैं लेकिन 20 हजार से ज्यादा ठीक हो गए हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर 1.1 लाख लाख रह गई है। यानी कुल एक्टिव केस भी 5 हजार कम हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना  के बीते 24 घंटे में 14803 केस मिले, 20 हजार से ज्यादा ठीक हो गए, एक्टिव केस घटने लगे
उत्तर प्रदेश में कोरोना के बीते 24 घंटे में 14803 केस मिले

उत्तर प्रदेश में कोरोना का चुनावी चमत्कार सामने आने लगा है। बीते 24 घंटे में 14803 नए केस मिले हैं लेकिन 20 हजार से ज्यादा ठीक हो गए हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर 1.1 लाख लाख रह गई है। यानी कुल एक्टिव केस भी 5 हजार कम हो गए हैं।

हालांकि मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बदायूं में महामारी से महिला और एक ढाई साल की बच्ची की मौत हुई है। मामला इस्लामनगर क्षेत्र का है। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने की है। बीते 17 दिनों में अब तक 57 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

महिला को टीबी की भी बीमारी थी : सोमवार रात जारी बुलेटिन में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने महिला और बच्ची के मौत की पुष्टि की है। महिला की मौत सैफई मेडिकल कॉलेज में हुई और बच्ची की मौत मुरादाबाद के अस्पताल में हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला इस्लामनगर के मैरी खेड़ा गांव की रहने वाली थी। महिला को टीबी की बीमारी थी। इसके अलावा कई और रोग भी थे। महिला के परिजनों ने 14 जनवरी को सैफई मेडिकल कॉलेज में उसको भर्ती कराया था। यहां कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिर 16 जनवरी की दोपहर को इलाज के दौरान मौत हो गई।

कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच उत्तर प्रदेश चुनाव हों या रोके जाएं l

स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमें लगातार आगाह कर रहें हैं कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन और पहले से क्रियाशील डेल्टा वैरिएंट से मिलकर अब ज्यादा खतरनाक रूप धारण कर सकता है। पर ऐसा लगता नहीं कि हमारे राजनीतिक दलों और नेताओं को इसकी कोई परवाह हैं l लेकिन इधर आज साफ दिख रहा है कि हमारे यहां लोकतंत्र व्यापक जन कल्याण से इतर भी  कुछ है। जहां सत्ता हासिल करने की जल्दबाजी में जिंदगियों को  बर्बाद करने में हमें कतई गुरेज नहीं है। वैसे भी दुनिया की निगाह में भारत का लोकतंत्र महज चुनावी तंत्र में तब्दील होकर रह गया है।

इस्लामनगर क्षेत्र में अब तक 3 मौतें : इस्लामनगर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली ढाई साल बच्ची को भी 14 जनवरी को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना जांच में उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान बच्ची की भी 16 जनवरी की सुबह मौत हो गई। बच्ची भी पहले से कई गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बताई जा रही है। इससे पहले बदायूं में कोरोना से एक युवक की भी मौत हुई थी। युवक इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि बच्ची इस्लामनगर की रहने वाली थी। उसका मुरादाबाद में इलाज चल रहा था। वहीं महिला का सैफई में इलाज चल रहा था।

यूपी में 1 लाख 6 हजार एक्टिव केस : उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। मंगलवार को कोरोना के 15 हजार 622 नए मामले सामने आए हैं। अब यूपी में 1 लाख 6 हजार 616 एक्टिव केस हो गए हैं। सबसे ज्यादा लखनऊ में 2716, गौतमबुद्ध नगर में 2154, गाजियाबाद में 1281, मेरठ में 968 और वाराणसी में 491 केस मिले हैं। इस दौरान प्रदेश में 9 लोगों की मौतें भी हुई हैं। इनमें अलीगढ़ और बदांयू में 2-2 और इटावा, मिर्जापुर, मऊ, प्रयागराज और मुरादाबाद में 1-1 मरीज की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 616 हो गई है। बीते 24 घंटे में 12 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित रिकवर भी हुए हैं।