कनपटी पर मारी गोली: कानपुर में रात को शराब पीते समय दोस्त ने कहे थे अश्लील शब्द, तड़के भैरव घाट बुलाकर की हत्या

शनिवार देर रात दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान सुनील ने विपिन की पत्नी के बारे में अश्लील कमेंट किए। विपिन ने पुलिस को बताया कि सुनील की उसकी पत्नी पर गंदी नजर थी। पत्नी के बारे में गंदी बात सुन वह बौखला गया था। इसीलिए सुबह उसने सुनील को भैरव बाबा के दर्शन के लिए बुलाया और गंगा नदी के किनारे ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

कनपटी पर मारी गोली:  कानपुर में रात को शराब पीते समय दोस्त ने कहे थे अश्लील शब्द, तड़के भैरव घाट बुलाकर की हत्या
पत्नी पर गंदी नीयत रखता था दोस्त, इसलिए मार डाला

कानपुर में भैरव घाट पर रविवार तड़के एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी और शव गंगा नदी में फेंक दिया। घाट पर मौजूद लोगों ने शव को नदी में फेंकता देख शोर मचा दिया और आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दोस्त की नजर उसकी पत्नी पर थी, इसलिए मैंने उसकी कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी।

बैग बनाने का करते थे काम : पुलिस ने बताया कि सुल्तानपुर के मेहरूबा गांव का रहने वाला सुनील सिंह जूही इलाके में किराए के मकान में रहता था। अपने भांजे शुभम के साथ वो पार्टनरशिप में बैग बनाने का काम करता था। बैग बनाने का कारखाना जूही इलाके में ही विपिन निगम के घर पर लगा रखा था। सुनील सिंह और विपिन निगम में दोस्ती हो गई थी।

दोनों ने पी एक साथ शराब : शनिवार देर रात दोनों एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान सुनील ने विपिन की पत्नी के बारे में अश्लील कमेंट किए। विपिन ने पुलिस को बताया कि सुनील की उसकी पत्नी पर गंदी नजर थी। पत्नी के बारे में गंदी बात सुन वह बौखला गया था। इसीलिए सुबह उसने सुनील को भैरव बाबा के दर्शन के लिए बुलाया और गंगा नदी के किनारे ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी।

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म : ACP कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि विपिन अपने दोस्त सुनील को सुबह 4 बजे भैरव बाबा घाट लेकर पहुंचा। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।