लखनऊ की 9 सीटों के रुझान : 71 साल बाद मोहनलालगंज में ख‍िला कमल, अमरेश कुमार ने सुशीला सरोज को हराया

है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्‍वर स‍िंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने आठ हजार वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। .....

लखनऊ की 9 सीटों के रुझान : 71 साल बाद मोहनलालगंज में ख‍िला कमल, अमरेश कुमार ने सुशीला सरोज को हराया
लखनऊ विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम

लखनऊ की कैंट विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, सरोजनीनगर में राजेश्वर सिंह और मोहनलालगंज से अमरेश कुमार ने कमल ख‍िला द‍िया है। ब्रजेश पाठक 40000 वोट, राजेश्‍वर स‍िंह 12500 वोट और अमरेश कुमार ने आठ हजार वोटों से जीत दर्ज की है। ब्रजेश पाठक को कुल 107299 मत मिले। भाजपा के लिए सबसे मुश्किल सीट में शाम‍िल मोहनलालगंज सीट पर जीत दर्ज करने से पार्टी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कैंट से 39,612 वोटों से सपा के सुरेंद्र सिंह गांधी को हराया। सरोजनीनगर सीट से राजेश्वर सपा के अभिषेक मिश्र को हराया। बता दें कि मोहनलालगंज सीट पर 71 साल बाद कमल खिला है।

लखनऊ की 9 सीटों के रुझान

रिजल्ट्स LIVE अपडेट्स

  • सरोजनी नगर में भाजपा के राजेश्वर सिंह सपा के अभिषेक मिश्रा से 2100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • लखनऊ कैंट से BJP प्रत्याशी ब्रजेश पाठक आगे हैं। लखनऊ मध्य से BJP प्रत्याशी रजनीश गुप्ता से सपा के रविदास मल्होत्रा आगे चल रहे हैं।
  • 9 में से 7 सीटों पर भाजपा तो 2 पर सपा आगे चल रही है
  • तीसरे राउंड की काउंटिंग में कैंट सीट से भाजपा के बृजेश पाठक 13,304 वोट तो सपा के राजू गांधी को 7, 170 वोट मिले हैं।
  • चौथे राउंड की काउंटिंग में लखनऊ पूर्वी से भाजपा के आशुतोष टंडन 18, 991 तो सपा के अनुराग भदौरिया को 12,466 वोट मिले हैं।
  • लखनऊ पूर्वी विधानसभा से एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार आशुतोष टंडन ने जीत की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार के खिलाफ 18 हजार वोटों से बढ़त बना ली है।
  • लखनऊ की उत्तरी सीट में सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला 43,795 वोट पाकर आगे चल रही हैं। वहीं थोड़ी देर बाद फिर से रजनीश गुप्ता उनसे आगे निकल गए।
  • मोहनलालगंज में BJP प्रत्याशी अमरेश कुमार को 61,035 वोट अब मिल चुके हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी सुशीला सरोज 55,077 वोट मिले हैं।
  • योगी सरकार आने पर यूपी से पलायन करने की बात कहने वाले मुन्नवर राणा की तबीयत खराब हो गई।

खुशी से झूमकर नाचते हुए भाजपा कार्यकर्ता।