मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटा : 7 की मौत , मजदूरों के चीथड़े उड़े; किसी का हाथ मिला तो किसी का पैर

धमाके से बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इन फैक्ट्रियों में काम कर रहे 2 लोग भी घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच का आदेश दिया है। CM ने कहा, 'जांच के लिए पटना से अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।' मौके पर IG सहित DM-SSP पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटा :  7 की मौत , मजदूरों के चीथड़े उड़े; किसी का हाथ मिला तो किसी का पैर
मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री का बॉयलर फटा

बिहार में रविवार सुबह हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरपुर जिले के बेला फेज-2 की नूडल्स फैक्ट्री में बॉयलर फटने से भीषण धमाका हो गया। हादसे के वक्त फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। अब तक मरने वालों की बॉडी की शिनाख्त नहीं हो पाई है। किसी का सिर्फ हाथ मिला है, तो किसी का सिर्फ पैर।

धमाके से बगल की चूड़ा और आटा फैक्ट्री भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इन फैक्ट्रियों में काम कर रहे 2 लोग भी घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच का आदेश दिया है। CM ने कहा, 'जांच के लिए पटना से अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।' मौके पर IG सहित DM-SSP पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मौके पर 2 थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां : धमाके की आवाज करीब 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। नूडल्स फैक्ट्री पूरी तरह तबाह हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची हैं। बेला थाना और मिठनपुरा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

धमाके से मशीन गिरी, कई लोग दब गए : फैक्ट्री के करीब रहने वाले लोगों ने बताया कि ब्लास्ट की वजह से आसपास की जमीन तक हिल गई। पहले सभी ने सोचा की भूकंप आया है। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। बाद में हादसे की जानकारी मिली।

सदर अस्पताल पहुंचे जख्मी दीपेश और पंकज ने बताया कि सुबह सभी अपने काम में जुटे थे। अचानक धमाका हुआ। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही मशीन नीचे गिरने लगी। कई साथी उसमें दब गए। परिसर में चीख-पुकार मच गई।

मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया : CM नीतीश कुमार ने मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- हादसा दुखद है। मारे गए सभी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घायलों का ठीक ढंग से इलाज कराया जाएगा।

वहीं, बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सरकार हर पहलू की जांच कर रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला प्रशासन के साथ-साथ उद्योग विभाग के अफसर भी मौके पर मौजूद हैं और पूरा सहयोग कर रहे हैं l

7 लोगों की हुई पहचान : मुजफ्फरपुर के DM प्रणव कुमार ने बताया कि विस्फोट के चलते आसपास की फैक्ट्रियों की दीवारें तक क्रैक हो गईं। घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुसहरी CO सुधांशु शेखर ने बताया कि 7 घायलों की पहचान कर ली गई है। इसमें एक विशाल और ओम प्रकाश साला-जीजा हैं। ओम प्रकाश की स्थिति गंभीर है।

  1. नरकटियागंज के 30 वर्षीय ओम प्रकाश
  2. मधुबनी के हरलाखी का विवेक कुमार सदा
  3. शिवहर के नगर थाना के 20 वर्षीय सत्यम कुमार
  4. मधुबनी के नवतुर घुरवंती के संजीव कुमार
  5. मधुबनी के महादेव
  6. नरकटियागंज के विशाल।
  7. कुंदन