छेड़खानी का विरोध करने पर गाजीपुर में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप

मंगलवार को खेत से लौटते वक्त कैलाश यादव (57) की खेत से लौटते समय लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। कैलाश यादव के भतीजे की लड़की के साथ कुछ दिनों पहले गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले की शिकायत थाने में की गई थी। लेकिन पुलिस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था।….

छेड़खानी का विरोध करने पर गाजीपुर में शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
गाजीपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर शख्स को पीट-पीटकर मार डाला

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मंगलवार को खेत से लौटते वक्त कैलाश यादव (57) की खेत से लौटते समय लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। कैलाश यादव के भतीजे की लड़की के साथ कुछ दिनों पहले गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस मामले की शिकायत थाने में की गई थी। लेकिन पुलिस ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

मामला शादियाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां गांव में कुछ दिनों पहले एक परिवार ने पड़ोस के रहने वाले युवक के साथ छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था। इसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने थाने में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि आज मंगलवार को दबंग प्रिंस यादव ने खेत से लौट रहे कैलाश यादव की लाठी-डंडो से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल कैलाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कैलाश यादव अपने घर पर अकेले रहते थे। उनके तीन पुत्र अपने-अपने परिवार के साथ मुम्बई रहते है। पत्नी का पहले ही स्वर्गवास हो गया है।

पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप : आक्रोशित परिवार के लोगों ने मृतक कैलाश के शव को शादियाबाद मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया। साथ ही जमकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। परिवार के लोगों का आरोप है कि अगर पुलिस प्रशासन ने समय रहते एक्शन लिया होता तो यह घटना नहीं घटती।